एथर ने 450 सीरीज को किया अपडेट:गूगल वेक्टर मैप के साथ मिलेगा ऑटो हिल होल्ड जैसा सेफ्टी फीचर, बैटरी पर 5 साल की वारंटी

0

एथर एनर्जी (Ather Energy) ने शनिवार को अपनी नई एथर 450 प्लस और 450x इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे नई सीट, सॉफ्वेयर और 4 नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है। बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चर की यह इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों अपडेट वर्जन को कम्युनिटी डे सेलिब्रेट इवेंट के दौरान पेश किया।

कंपनी ने इसके प्राइस में कोई बदलाव नहीं किए हैं। एथर 450 प्लस वैरिएंट की कीमत 1.37 लाख रुपए (दिल्ली एक्स-शोरूम) और 450 एक्स की कीमत 1.60 लाख रुपए (दिल्ली एक्स-शोरूम) है। स्कूटर अब कॉस्मिक ब्लैक, सॉल्ट ग्रीन, ट्रू रेड, लूनर ग्रे, स्पेस ग्रे और स्टिल वाइट कलर में अवेलेबल है।

स्कूटर में नया क्या
कंपनी ने इसके डैशबोर्ड के यूजर इंटरफेस में पुराने सॉफ्टवेयर को हटाकर नए एथरस्टैक 5.0 सॉफ्टवेयर से अपडेट किया है। इसके साथ ही इंटरफेस में अब गूगल वेक्टर मैप भी मिलेगा, जिससे यूजर के लिए ट्रिप प्लान करना और ट्राफिक रूट तय करना आसान होगा।

नया इंटरफेस यूज करने में एकदम आसान है। यह अलग-अलग एनीमेशन मोड्स के जरिए पावर और रेंज की जानकारी यूजर को दिखाता रहता है। वहीं यूजर एक क्लिक कर फोन कॉल को रिसीव या कट कर सकता है।

वहीं सेफ्टी के लिए साइड स्टैंड कट ऑफ (साइड खुले होने पर स्कूटर स्विच ऑफ रहेगा) और ऑटो हिल होल्ड फीचर दिया गया है। कंफर्ट के लिए स्कूटर की सीट की लंबाई को बढ़ाया गया है। स्कूटर में टायर प्रेशन मॉनीटरिंग सिस्टम भी दिया गया है।

मार्च 2023 तक 1300 टच पॉइंट्स बनाएगा एथर
इसके अलावा, एथर एनर्जी ने यह भी घोषणा की कि वह मार्च 2023 तक 1300 टच पॉइंट्स तक अपने ग्रिड पॉइंट्स का विस्तार करेगी। इन टच पॉइंट्स पर एथर स्कूटर अलावा सभी प्रकार के ईवी को चार्ज किया जा सकेगा।

बैटरी पर अब पांच साल की वारंटी
नई एथर 450 एक्स और 450 प्लस में पहले के मुकाबले 25% ज्यादा बेहतर कैपेसिटी से लैस 3.7 किलोवॉट की लीथियम ऑयन बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी लाइफ 20 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने बैटरी की वारंटी को तीन साल से बढ़ाकर पांच साल या 60 हजार किलोमीटर कर दी है। एथर का दावा है कि यह बैटरी 5 साल के अंत में 70% रेंज देगी।

स्कूटर में चार राइड मोड- ईको, राइड, स्पोर्ट और वॉर्प मिलते हैं। फुल चार्ज में स्कूटर का सर्टिफाइड रेंज 146 किलोमीटर है, जबकि ट्रू रेंज 105 किलोमीटर है। एथर 450 प्लस की सर्टिफाइड रेंज 108 किमी तक है, जबकि ट्रू रेंज 85 किमी तक है। यह रेंज ईको मोड में मिलता है।

स्कूटर की टॉप स्पीड 90 Km/h
स्कूटर को पावर देने के लिए इसमें मोटर दी गई है जो पिछले पहिए से बेल्ट की मदद से जुड़ी है। एथर 450 की टॉप स्पीड 90 Km/h की है, यह स्कूटर 3.3 सेकेंड में 0 से 40 Km/h की स्पीड पर पहुंच जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here