भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को रायसेन में हो रहे किसान सम्मेलन में जाने से रोका। आनंद नगर के पास में पुलिस ने बैरिकेडिंग करके रखी थी। पटवारी ने पत्रकार वार्ता फिर कहा कि हम किसी प्रकार का विरोध करने नहीं जा रहे हैं मैं किस हूं। वहां पर जो नवाचार या तकनीक के बारे में जानकारी दी जा रही है, उसे देखने के लिए जा रहा हूं।
कलेक्टर एसडीएम से भी चर्चा की और केंद्रीय कृषि मंत्री के ओएसडी से भी बात की पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हम नकारात्मक राजनीति नहीं करना चाहते हैं किसान कल्याण वर्ष प्रदेश में मनाया जा रहा है तो जो कार्यक्रम हो रहे हैं उसमें सब की सहभागिता होनी चाहिए।










































