एशिया कप : फाइनल में पहुंचने भारतीय टीम को चाहिये कम से कम दो जीत

0

भारतीय टीम को यहां जारी एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाननल में पहुंचन के लिए तीन में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे। भारतीय टीम को अगर आसानी से एशिया कप के फाइनल में जगह बनानी है तो उसे तीनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। वहीं दो मैच जीतने पर उसका फाइनल में पहुंचना तीसरे मैच के परिणाम पर आधारित रहेगा। ऐसे में रन रेट भी अहम भूमिका निभा सकता है।
सुपर-चार स्टेज के लिए क्वालिफाई करने वाली चारों टीमें एक-दूसरे से एक बार खेलेंगी। ऐसे में ग्रुप-मुकाबलों के अंक सुपर-चार में नहीं जुड़ेंगे। सुपर-चार में कुल छह मैच होने हैं और इसमें शीर्ष-2 पर समाप्त करने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी।
फिर सुपर-चार के अगले मैच में भारत का सामना छह सितंबर को श्रीलंका से होगा। वहीं 7 सितंबर को पाक-अफगानिस्तान, जबकि आठ सितंबर को भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला होगा। सुपर-चार का अंतित मैच 9 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान में होगा। इसके बाद खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने अपने दोनों लीग मैच में जीत दर्ज कर ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहकर सुपर-चार के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं हांगकांग और बांग्लादेश की टीम दोनों मैच हारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ग्रुप-बी में अफगानिस्तान का जलवा देखने को मिला था जिसने अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की।
एशिया कप के बाकी मैचों का कार्यक्रम:
6 सितंबर: श्रीलंका और भारत, दुबई
7 सितंबर: पाकिस्तान और अफगानिस्तान, शारजाह
8 सितंबर: भारत और अफगानिस्तान, दुबई
9 सितंबर: श्रीलंका और पाकिस्तान, दुबई
11 सितंबर: फाइनल, दुबई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here