पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर में हार के बाद भी भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बनी हुई हैं। इसके लिए भारतीय टीम को अपने बचे हुए दोनो ही मैच जीतने होंगे। भारतीय टीम को दूसरे मैच में 6 सितंबर को श्रीलंका से और तीसरे मैच में 8 सितंबर को अफगानिस्तान से खेलना है। भारतीय टीम यदि अपने दोनों ही मुकाबले जीतती है तो उसके फाइनल की पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेगी। श्रीलंका ने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया था। ऐसे में अगर अफगानिस्तान भारत से हार जाता और पाकिस्तान से जीत जाता है, तो उसके भी 4-4 अंक हो जाएंगे। वहीं पाकिस्तान की टीम अगर अफगानिस्तान को हरा देती है, तो तीनों टीम के 4-4 अंक हो जाएंगे। ऐसे में शीर्ष-2 का फैसला बेहतर रनरेट के आधार पर होगा। पाक टीम अगर अपने बचे दोनों मैचों में श्रीलंका और अफगानिस्तान को हरा देती है, तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं अगर भारतीय टीम श्रीलंका से जीत जाती है और अफगानिस्तान से हार जाती है तो तीनों ही टीम के 2-2 अंक रहेंगे। अगर पाक टीम अपने बचे अपने दोनों मुकाबले जीत जाती है तो उसके 4 अंक जबकि श्रीलंका के 2 और अफगानिस्तान के शून्य अंक रहेंगे। ऐसे में भारतीय टीम की राह साफ हो जाएगी क्योंकि शीर्ष-2 टीमों का फैसला आसान हो जाएगा।










































