एशियाई शेयर बाजार मंगलवारक को बढ़त के साथ ही हरे निशान पर नजर आये। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज पर आज सुबह 0.28 फीसदी का उछाल आया जबकि जापान का निक्केई 0.78 फीसदी की बढ़त पर था। इसके अलावा ताइवान के बाजार में 0.23 फीसदी और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी पर 0.30 फीसदी का उछाल आया। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.01 फीसदी की बढ़त पर रहा जबकि हांगकांग के बाजार में 0.37 फीसदी की गिरावट रही।
दूसरी ओर अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में गिरावट रही। बाजार में यह गिरावट फेडरल रिजर्व के प्रमुख के ब्याज दरों में राहत नहीं दिये जाने के बयान के बाद आई है। इससे निवेशकों में घबराहट का माहौल है। इससे प्रमुख अमेरिकी शेयर बाजार नेसडेक में कारोबारी सत्र में 1.02 फीसदी की गिरावट आई।
वहीं अमेरिका की तरह ही यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट आई है। डॉलर की मजबूती के कारण यूरोपीय मुद्रा पाउंड और यूरो भी कमजोर हुई है। इससे शेयर बाजार भी नीचे आया है। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में शामिल जर्मनी के स्टॉक एक्सचेंज पर पिछले सत्र में 0.61 फीसदी की गिरावट आई जबकि फ्रांस का शेयर बाजार 0.83 फीसदी गिरावट पर बंद हुआ। इसके अलावा लंदन स्टॉक एक्सचेंज में भी पिछले सत्र में 0.70 फीसदी की गिरावट रही।