बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कुछ समय पहले ही इंटरनेशनल कान्स फिल्म फेस्टिवल से अपनी स्टनिंग परफार्मेंस देकर भारत वापिस लौटी हैं। इस कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने जो भी ड्रेस पहनी उन सभी की जमकर तारीफ हुई। हर कोई एक्ट्रेस की ड्रेस को देखकर हैरान रह गया और उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया। लेकिन हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में जब ऐश्वर्या पहुंची तो उनकी ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक्ट्रेस की खूबसूरती पर लोग कायल रहते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि ऐश्वर्या का लुक आज कल लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

इवेंट में ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंची ऐश्वर्या
एक्ट्रेस को उनके कान्स फिल्म फेस्टिवल के कुछ लुक को लेकर पहले ट्रोल भी किया गया था। लेकिन अब हाल ही में मुंबई में हुए काॅन्फ्रेंस में जब ऐश्वर्या पहुंची तो उन्होंने एक शानदार ड्रेस पहन रखी थी। लेकिन उनके फैंस को ऐश्वर्या का ये लुक पसंद नहीं आया। ऐश्वर्या ने एक फ्लाॅवर प्रिंटेड ब्लैक एंड वाइट लाॅन्ग ड्रेस पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने हेयर स्टाइल में मिडिल पार्टेशन कर ओपन हेयर रखे थे। इसके साथ ही उन्होंने रेड लिपस्टिक और ग्लोइंग मेकअप किया था जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था।








































