कंचनपुर के पास पिकअप और बाइक की सीधी भिड़ंत, रेलवे गेटकीपर गंभीर रूप से घायल

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी कटंगी मार्ग स्थित ग्राम कंचनपुर के समीप एक सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार शासकीय कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना शनिवार सुबह उस वक्त हुई जब वारासिवनी से कटंगी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त देवेंद्र पटले ४२ वर्ष निवासी गुडरु चांगोंटोला लामता रेलवे विभाग में गेटकीपर के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वे ग्राम पंचायत शेरपार स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात हैं और वारासिवनी के वार्ड नंबर ६ रामदेव परिसर के पास किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार सुबह वे शेरपार रेलवे क्रॉसिंग पर अपनी रात्रिकालीन ड्यूटी नाइट शिफ्ट समाप्त कर मोटरसाइकिल से वारासिवनी स्थित अपने निवास लौट रहे थे तभी कंचनपुर के पास पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। नागरिकों की सूचना पर पहुंची १०८ एंबुलेंस की सहायता से घायल देवेंद्र पटले को तत्काल वारासिवनी शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बालाघाट रिफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here