इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में आए दिन कोई भी इंसान पॉपुलर हो सकता है। भारत में विनोद से लेकर, सहदेव और रानू मंडल जैसे कई लोग सोशल मीडिया की बदौलत पॉपुलर हुए हैं। अगर आपके अंदर कुछ भी ऐसा टैलेंट हो जो आपको दूसरों से अलग बनाता है तो आप रातों रात सोशल मीडिया में स्टार बन सकते हैं। यहां इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका टैलेंट किसी काम का है या नहीं या फिर यह किसी को अच्छा लग रहा है या नहीं। इसी तरह फैक्ट्री में मजदूरी करने वाला एक लड़का भी सोशल मीडिया पर स्टार बन चुका है। उसके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। इस लड़के का नाम है खैबी लेम।
आपने भी कभी न कभी खैबी की वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर देखी होगी। खैबी कॉमिक वीडियो बनाते हैं। उनका अंदाज दूसरे लोगों से काफी अलग है। वो बाकी लोगों से हटकर बिल्कुल अलग अंदाज में वीडियो बनाते हैं इसी वजह से उनके वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं।
साधारण परिवार में जन्में थे खैबी
खैबी का जन्म यूरोप के सेनेगल में हुआ था। उनके माता-पिता बहुत ही साधारण परिवार से थे और खैबी का शुरुआती जीवन भी इसी तरह बीता वो एक फैक्ट्री में काम करते थे। एक बार उनके मालिक ने उन्हें इस फैक्ट्री से भी निकाल दिया था, लेकिन खैबी ने इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वो अपने जीवन में मस्त थे और उन्होंने टिकटॉक पर कॉमिक वीडियो बनाना शुरू किया। उनका अलग अंदाज सभी को पसंद आया और वो धीरे-धीरे पॉपुलर होने लगे। अब यह टिकटॉक मेगास्टार बन गया है। टिक टॉक के अलावा इंस्टाग्राम पर भी खैबी के 36.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
खैबी में दिखती है चार्ली चैपलिन की झलक
चार्ली चैपलिन के बारे में आप सभी भली भांति जानते होंगे। वह विदेश कलाकार जिसमें हम सभी को अपनी झलक दिखाई देती है। चार्ली चैपलिन जितना विदेशों में लोकप्रिय थे उतना ही भारत और अन्य एशियाई देशों में उन्हें पसंद किया जाता था। उनकी भाषा कभी भी उनकी कला के आड़े नहीं आई और देश दुनिया में लोगों ने खूब पसंद किया। यही खासियत कैबी के अंदर भी है। कैबी अपनी वीडियो में कोई डायलॉग नहीं रखते हैं। इस वजह से देश दुनिया में हर जगह उनके वीडियो देखे और समझे जाते हैं और पूरी दुनिया में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है।
फैक्ट्री वर्कर से बने सेलिब्रेटी
21 साल के एक खैबी लैम पहले एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे, लेकिन आज वो पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। टिक टॉक में उनके 100 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इतने ज्यादा फॉलोअर्स आमतौर पर किसी फिल्म स्टार या बड़े खिलाड़ी के ही होते हैं, लेकिन कैबी ने आम इंसान होने के बावजूद यह कमाल किया है। खैबी के क़मिक वीडियो लोगों को इतने पसंद हैं कि उन्हें हर जगह फॉलो किया जा रहा है। साथ ही उनका कंटेंट ऐसा है, जिसे लोग आसानी अपने जीवन से जोड़ पाते हैं।
हर वीडियो पर करोड़ों व्यूज
खैबी के हर वीडियो के करोड़ो लोग देखते हैं। आपने भी उनके वीडियो इंस्टाग्राम या फेसबुक पर देखे होंगे। अब खैबी के फॉलोअर्स इतने ज्यादा हो चुके हैं कि उनके वीडियो किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते ही वायरल हो जाते हैं। यूके और यूरोप के अलावा अमेरिका और भारत में भी इस मेगास्टार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।