करोड़ों में माधुरी दीक्षित की फीस, डांस दीवाने के होस्ट भारती-हर्ष की भी मोटी सैलरी

0

डांस दीवाने का तीसरा सीजन इन दिनों कलर्स टीवी पर धमाल मचाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी इसके प्रतियोगी अपने अभिनय से और जज अपने मजाकिया अंदाज से काफी सुर्खियों मे हैं। वहीं माधुरी दीक्षित ने इस शो में चार चांद लगा दिया है। 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार माधुरी दीक्षित की दीवानगी का कोई जवाब नहीं है। दर्शक अपने पसंदीदा एक्ट्रेस की झलक पाने के लिए इस शो का आंख गड़ाए इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस शो के लिए अभिनेत्री कितना चार्ज करती है। जानें डांस दीवाने 3 जजेस माधुरी दीक्षित से लेकर धर्मेंद्र येलांदे और तुषार कालिया की फीस। 

माधुरी दीक्षित

90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित शो की सबसे हाईएस्ट पेड जज हैं। अभिनेत्री एक शो के करीब 1 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। माधुरी की खूबसूरती का आज भी कोई जवाब नहीं है, फैंस आज भी उनकी कातिलाना अदाओं के दीवाने हैं और अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को देखने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते।

धर्मेश येलांदे

कड़ी मेहनत और परिश्रम से बॉलीवुड में अपना दमखम दिखाने वाले मशहूर कोरियोग्राफर धर्मेश येलांदे एक एपिसोड के करीब 6 से 8 लाख रुपये चार्ज करते हैं। माधुरी दीक्षित के बाद धर्मेश इस शो के सबसे मशहूर जज हैं। प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाने के लिए धर्मेश काफी पसंद किए जाते हैं।

तुषार कालिया

तुषार कालिया डांस दीवाने 3 शो के सबसे हैंडसम जज हैं। तुषार ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में डांस और कोरियोग्राफी की अपनी आधुनिक विधा के लिए भी काफी मशहूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषार डांस दीवाने से मोटी रकम वसूलते हैं, वह एक शो के लिए करीब 10 से 11 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here