कायदी ग्राम पंचायत में नही हैे खेल मैदान

0

जिले में व्हॉलीबाल खेल में अग्रणी स्थान रखने वाली ग्राम पंचायत कायदी शासन प्रशासन से खेल मैदान की मांग कर रही है किंतु प्रशासन के द्वारा इस और उदासीन रवैया दिखाया जा रहा है जिसके कारण खेल प्रतिभा निराश होती नजर आ रही है। जबकि ग्राम पंचायत कायदी जिला ही नही अपितु पूरे प्रदेश में अपना नाम रौशन कर चुकी है। जहा पर अंर्तराज्जीय प्रतियोगिता करवाई जाती है जिसमे कई राज्यो की टीमे कायदी में खेलने आती है ऐसे में बीते कुछ वर्षो से पंचायत के द्वारा एक सर्व सुविधायुक्त मैदान या मिनी स्टेडियम बनाये जाने की मांग आज भी लंबित बनी हुई है। जिससे ग्रामीण सहित खेल प्रेमियो में आक्रोश व्याप्त है।

जिले के सबसे बड़ा  टृर्नामेंट का होता है आयोजन

यहां यह बताना लाजमी है कि क्षेत्र ही नही जिले का सबसे बड़ा व्हॉलीबाल टूर्नामेंट प्रतिवर्ष कायदी में संजय व्हॉलीबाल के नाम से होता है। जिसमें दिल्ली पंजाब, हरियाणा, रायपुर बिलासपुर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित अनेक प्रदेश की पुरूष व महिला टीम भाग लेती है जिसमें अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होकर अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते है। ऐसे में पर्याप्त सुविधा के अभाव में खिलाडिय़ो को अपना प्रदर्शन करना होता है। जबकि यह प्रतियोगिता बीते ७ वर्ष से निरंतर कराई जा रही है और करीब ४० वर्षो से अधिक का समय हो गया निरंतर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी हो रहा है। ऐसे में जिले का नाम प्रदेश व देश में काफी सम्मानजनक रूप से लिया जाता है।

खेल के रूप में पहचानी जाती है पंचायत

विदित हो कि ग्राम पंचायत कायदी खेल के रूप में जानी जाती है जहा पर अर्तराज्जीय हो या जिला स्तरीय व्हॉलीबाल प्रतियोगिता बाजार चौक में छोटे से मैदान में आयोजित की जाती है जो पर्याप्त रूप से आकार में नही है। ऐसे में अव्यवस्था का सामना भी आयोजन समिति सहित खिलाडिय़ो व दर्शकगण को होती परंतु इसी अव्यवस्था में व्यवस्था बनाने का प्रयास आयोजन समिति करती है। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के जिम्मेदार आमांत्रित होते है मगर उसके बाद भी मैदान या मिनी स्टेडियम की मांग को पूरा नही किया जा रहा है। जो खेल के प्रति उदासीनता को बयां करता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में ग्रामीणो की मांग है कि उन्हे सर्व सुविधायुक्त खेल मैदान या स्टेडियम दिया जाये ताकि वहा खेल प्रतिभा को निखार सके।

जिस मैदान में प्रैक्टिस कनते है उस मैदान में बांधे जाते है मवेशी – विकास

इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये खिलाड़ी विकास नगरगड़े ने बताया कि बाजार चौक का मैदान है जहां पर गाय बैल बांधे जाते है। दूसरा शगुन वन है परंतु अभी खेलने का कोई मैदान नही है। जिसकी हमारे द्वारा शिकायत कर मांग की गई थी कि ग्राम पंचायत कायदी में खेल मैदान या मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाये पर कुछ नही हुआ है। वर्तमान में ग्राम के युवाओं को खेलने की समस्या बनी हुई है। श्री नगरगड़े ने बताया कि ग्राम में अंर्तराज्जीय व्हॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित होती है जिसमे बाहर से टीम आती है ऐसे में समिति को व्यवस्था बनानी होती है। यह आयोजन काफी बड़ा होता है।

७ वर्ष से हो रहा अंर्तराज्जीय टूर्नामेंट- योगेश

खिलाड़ी योगेश जगने ने बताया कि पिछले करीब ७ वर्ष से अंर्तराज्जीय एवं ४० वर्षो से जिला स्तरीय व्हॉलीबाल प्रतियोगिता ग्राम में आयोजित हो रही है। परंतु व्यवस्थित कोई स्टेडियम या मैदान नही है। जिसके लिये प्रशासन को इस और ध्यान देकर कायदी में व्यवस्था बनाई जानी चाहिये। वर्तमान में ग्राम में मैदान की जगह है पर मैदान नही है। जहां पर आयोजन होता है उस मैदान में कई समस्या है इस समस्या का समाधान समिति द्वारा किया जाता है क्योकि बरसात में कीचड़ हो जाता है वही मैदान में पानी जमा रहता है। श्री जगने ने बताया कि इस प्रकार की स्थिति में ग्राम के युवा व बच्चे बाहर नही खेल पाते है जिसके कारण व्हॉलीबाल का सतत अभ्यास करने में कठिनाई आती है। ऐसे में कई लोगो का खेल के प्रति मोहभंग होता नजर आ रहा है। हमारी मांग है कि शासन को खेल मैदान की व्यवस्था करनी चाहिये।

हमे नही मिलता किसी प्रकार से शासन का सहयोग – जीतू

समिति अध्यक्ष जितेन्द्र नगरगड़े ने पद्मेश को बताया कि वर्तमान में खेल मैदान नही है। हमारे द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। जिसके लिये हमे कई समस्या से लड़कर खेल मैदान तैयार करना पड़ता है क्योकि ग्राम में हमारी समिति के द्वारा क्षेत्र ही नही जिले का सबसे बड़ा व्हॉलीवाल टूर्नामेंट जो अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। जिसमे  शासन व प्रशासन से किसी प्रकार की कोई मदद नही मिलती है। जिससे हमे टूर्नामेंट आयोजन में समस्या बनी रहती है। श्री नगरगड़े ने बताया कि खेल मैदान को लेकर हम पिछले करीब २५ वर्ष से मांग कर रहे है जबकि हमारा क्लब की टीम जिला ही नही प्रदेश में अपना स्थान रखती है और एक जानी मानी टीम हमारे ग्राम की रही है ऐसे में खेल प्रतिभा को निखारने के लिये व्यवस्था न होने से समस्या हो रही है। जबकि हमारे ग्राम में बहुत जगह है परंतु शासन से मांग करने के बाद भी मांग को लंबित रखना समझ से परे है। हम चाहते है कि ग्राम में मिनी स्टेडियम बनाया जाये ताकि ग्रामीण प्रतिभा को मंच प्राप्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here