कार की कीमत 11 लाख और कंपनी के सर्विस सेंटर ने वाहन मालिक को थमाया 22 लाख का बिल

0

कार की कीमत 11लाख और उसकी रिपेयरिंग का बिल 22 लाख सुनकर आपको आश्चर्य होगा पर यह सच है ऐसा बेंगलुरु के एक व्यक्ति के साथ हुआ है। उन्‍होंने सोशल मीडिया में खुद इसके बारे में जानकारी दी है। दरअसल, वह 11 लाख रुपये की कीमत वाली कार को रिपेयर के लिए रिपेयरिंग सेंटर भेजा था। रिपेयरिंग सेंटर ने उन्‍हें 22 लाख रुपये का बिल थमा दिया। इससे उनके होश उड़ गए। वह समझ नहीं पा रहे थे कि रिपेयरिंग का बिल चुकाया जाए या फिर कार को रिपेयरिंग सेंटर में ही छोड़ दिया जाए।
जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु निवासी अनिरुद्ध गणेश एमेजॉन में प्रोजेक्‍ट मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। गत दिनों शहर में मूसलाधार बारिश के कारण जलजमाव होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसमें व्‍यापक पैमाने पर वाहनों को भी नुकसान हुआ था। गणेश की फॉक्‍सवैगन हैचबैक पोलो कार को भी पानी में रहने के कारण नुकसान पहुंचा था। उन्‍होंने कार को व्‍हाइटफील्‍ड इलाके में स्थित फॉक्‍सवैगन एप्‍पल ऑटो में रिपेयरिंग के लिए भेजा था। पोलो कार की कीमत तकरीबन 11 लाख रुपये है, लेकिन रिपेयरिंग सेंटर से 22 लाख रुपये का बिल भेज दिया। इससे अन‍िरुद्ध गणेश के होश उड़ गए।
अनिरुद्ध गणेश ने बताया कि उनकी कार पानी में पूरी तरह से डूब गई थी। इसके बाद उन्‍हें अपनी कार को रिपेयरिंग के लिए व्‍हाइटफील्‍ड एरिया में स्थित फॉक्‍सवैगन एप्‍पल ऑटो सेंटर भेजना पड़ा था। उन्‍होंने बताया कि तकरीबन 20 दिन बाद सर्विस सेंटर ने उन्‍हें 22 लाख रुपये का बिल थमा दिया। इस बाबत उन्‍होंने बीमा कंपनी से भी संपर्क साधा। हैरत की बात तो यह है कि सर्विस सेंटर ने डैमेज कार के लिए दस्‍तावेज तैयार करने के एवज में उनसे 44,840 रुपये की मांग कर डाली। अनिरुद्ध गणेश ने फॉक्‍सवैगन मैनेजमेंट को दोबारा से ई-मेल भेजकर उन्‍हें अपनी समस्‍या से अवगत कराया। इसके बाद कंपनी ने इस मामले को 5 हजार रुपये में सेटल किया। इस दौरान कार मालिक अनिरुद्ध गणेश पशोपेश में पड़े रहे। बता दें कि बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश होने के चलते बाढ़ जैसी स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई थी। इससे बड़ी संख्‍या में वाहन पानी में डूब गए थे, इससे काफी नुकसान हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here