काल भैरव मंदिर उज्जैन को मुंबई के दानदाताओं ने दिए ₹10 लाख के बैरिकेड्स, सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा होगी बेहतर

0

उज्जैन। उज्जैन के काल भैरव मंदिर में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुंबई निवासी मनीष पांचाल और समीर पांचाल ने मंदिर समिति को ₹10 लाख कीमत के बैरिकेड्स दान किए हैं। नकद राशि देने के बजाय उन्होंने सीधे बैरिकेड्स तैयार करवाकर मंदिर को भेंट किए।

पहली खेप मंदिर पहुंची, विधि-विधान से किया गया समर्पण

बैरिकेड्स की पहली खेप रविवार को उज्जैन पहुंची। रात में विधि-विधान से पूजन के बाद इन्हें मंदिर समिति को सौंप दिया गया। बैरिकेड्स सौंपने की प्रक्रिया एसडीएम एलएन गर्ग, पटवारी महेश देपन, मंदिर प्रबंधक संध्या मारकंडे और व्यवस्थापक अनिल बोरासी की मौजूदगी में पूरी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here