किरनापुर थाने के ग्राम देवगांव में एक 28 वर्षीय युवती ने अपने खेत के कुएं में कूदकर की आत्महत्या

0

किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम देवगांव में इसी ग्राम की 28 वर्षीय युवती कुमारी नेहा पिता परीक्षित वासनिक ने अपने खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।इस युवती द्वारा नौकरी नहीं लगने और नजर कमजोर होने से परेशान होकर आत्म हत्या किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। किरनापुर पुलिस ने युवती की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा वासनिक 8 बहन और एक भाई है। जिनमे 6 बहन और एक भाई की शादी हो चुकी है। नेहा और उसकी छोटी बहन आस्था वासनिक 23 वर्ष की शादी नहीं हुई है। आस्था वासनिक एम ए की पढ़ाई कर रही है। परिवार के सभी लोग साथ में रहते हैं। बताया गया है कि नेहा की नजर बचपन से ही कमजोर थी जिसका इलाज कराया गया था। नेहा के पापा की 13 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है और ढाई साल पहले मां की भी मृत्यु हो गई। नेहा अपनी बहन आस्था भाई शिक्षित भाभी प्रीति और भतीजी सांझ के साथ रहती थी। बताया गया है कि माता-पिता की मृत्यु होने के बाद से नेहा कुछ ज्यादा ही परेशान रहती थी और वह नौकरी नहीं लगने के कारण भी ज्यादा ही परेशान और टेंशन में रहने लगी थी। 18 अक्टूबर को 11:45 बजे आस्था बालाघाट कॉलेज चली गई थी। घर में नेहा थी। इसी दौरान नेहा ने अपनी बहन आस्था को फोन करके पूछा था कि घर कितने बजे तक आ रही है ।तब आस्था ने उसे बोली थी कि मैं जल्दी ही आ जाऊंगी। जिसके बाद शाम 6:30 बजे आस्था बस में बैठकर घर आ गई उस समय नेहा घर में सामने बैठी थी। आस्था स्टडी रूम में चली गई थी। शाम 6:40 बजे करीब बड़ा भाई शिक्षित लांजी से घर आया और उसने आस्था से पूछा कि नेहा कहां है तो उसने बोली कि घर में ही होगी। जिसके कुछ देर के बाद गांव के लक्ष्मण नागफांसे सऔर संतोष आए और उन्होंने शिक्षित और आस्था को बताये की नेहा पैदल-पैदल जल्दी-जल्दी खेत तरफ जाती भी दिखी है। आस्था शिक्षित लक्ष्मण और संतोष सभी लोग मोटरसाइकिल से खेत तरफ आए अंधेरा होने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। मोबाइल के टार्च से कुँए तरफ जाकर देखें तो कुएं के पास में नेहा की चप्पल एवं मोबाइल रखे हुए थे। संदेह होने पर कुँए में गल डालकर देखे तो नेहा फ़सकर आई। जिसकी मौत हो चुकी थी । आस्था पिता परीक्षित वासनिक 23 वर्ष ने इस घटना की रिपोर्ट किरनापुर पुलिस थाने में की थी। जहां से सहायक उपनिरीक्षक शिवलाल परते ग्राम देवगांव पहुंचे और मौके की कारवाई की। 19 अक्टूबर को नेहा वासनिक की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया । संभावना व्यक्त की गई है कि नेहा ने नौकरी नहीं लगने एवं नजर कमजोर होने के मानसिक तनाव में आकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। आगे मर्ग जांच सहायक उपनिरीक्षक श्री परते द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here