किराए पर मिलने लगे हेलमेट

0

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं। कि पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों को पेट्रोल ना दिया जाए। पेट्रोल पंप संचालकों ने सख्ती की, तो वाहन चालकों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया।
पेट्रोल पंप के पास लोगों ने हेलमेट की दुकान खोल ली। यहां पर किराए पर हेलमेट देने का काम शुरू कर दिया। जिन वाहन चालकों के पास हेलमेट नहीं होता है। 5 से 10 रूपये देकर हेलमेट कुछ देर के लिए किराए पर लेते हैं। पेट्रोल पंप मैं जाकर पेट्रोल भराकर हेलमेट वापस कर देते हैं।
हाईकोर्ट के आदेश से एक नया धंधा शुरू हो गया है। अब हेलमेट भी किराए पर मिलने लगे हैं। पुलिस ने सघन चेकिंग का अभियान चला रखा है। हेलमेट नहीं होने पर 250 रुपए का जुर्माना वसूल करती है। किराए के हेलमेट से वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल तो मिल ही जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here