किसान के मकान में लगी आग धु धु कर जला सामान

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बुदबुदा के नदी टोला वार्ड नंबर १० निवासी किसान भीवराम मानेश्वर के मकान में १४ फ रवरी की शाम करीब ६.३०बजे अचानक आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब मकान के अंदर परिवार के सदस्य सभी अपने कार्यों में व्यस्त थे। इस दुर्घटना में पीडि़त परिवार को करीब हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान भीवराम पिता बलिराम मानेश्वर नदीटोला वार्ड नंबर १० बुदबूदा में निवास करते हैं। जो मकान में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं जहां शाम करीब ६.३० बजे परिवार के सभी सदस्य अपने कार्यों में व्यस्त थे। तभी मकान की छत से धुंआ निकलता हुआ परिवार के सदस्यों के द्वारा देखा गया। जिन्होंने तत्काल धुआँ निकलने की घटना की तलाश की तो पता चला कि पाटन पर रखे पैरे में आग लग गई है। हालांकि यह आग किन कारणों से लगी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई। परिवार के लोगों के द्वारा लगी हुई आग को देखकर तत्काल पूरे परिवार को घटना की सूचना दी गई वहीं हल्ला कर आस पड़ोस में भी बताया गया। इस दौरान परिवार के कुछ सदस्य पानी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़े तो वहीं आसपास के लोग भी आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करते रहे। इसी समय तत्काल ग्रामीणों के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जहां फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धु धु कर घर की सामग्री जलने लगी जिसमें आग की लपटे दहकती हुई दूर से ही पूरे गांव में देखी जा रही थी। परंतु परिजनों सहित ग्रामीणों के द्वारा मौके पर उपलब्ध साधनों के माध्यम से आग को शांत करने का प्रयास किया गया। किंतु आग की लपटे दहकती रही इस दौरान फ ायर ब्रिगेड बुदबूदा तो पहुंची परंतु बुदबूदा और नदी टोला के मध्य नदी पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल के कारण पीडि़त के मकान तक जाने में असमर्थ रही। ऐसे में ग्रामीणों के द्वारा आस पड़ोस में मोटर पंप लगाकर कड़ी मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया गया। इस भयानक आगजनी में किसान के पटन में रखी लकड़ी कृषि उपकरण पैरा सहित अन्य सामग्री के साथ पूरा सडऩ जल कर राख हो गया। जिसमें किसान को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है जिसके द्वारा शासन प्रशासन से उचित कार्यवाही कर मुआवजा देने की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here