कुँए में संदिग्ध स्थिति में मिले अज्ञात शव महेंद्र नेवारे के रूप में हुई शिनाख्त

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। वारासिवनी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मेहंदीवाड़ा निवासी विकास पराते के खेत स्थित कुएं से पुलिस ने 4 नवंबर को अज्ञात शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया। यह शव बुरी तरह डीकंपोज हो गया था जो करीब 10 से 15 दिन पुराना शव बताया जा रहा है। जिसकी शिनाख्त मेहंदीवाड़ा निवासी 30 वर्षीय महेंद्र नेवारे के रूप में ग्रामीणों के माध्यम से परिजनों क द्वारा की गई। पुलिस के द्वारा शिनाख्त उपरांत आवश्यक कार्यवाही कर शव का सिविल अस्पताल वारासिवनी में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वही मामले में मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है।

कपड़े से परिजनों ने की महेंद्र की पहचान

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 नवंबर की शाम में मेहंदीवाडा निवासी विकास पराते के द्वारा वारासिवनी थाने में उपस्थित होकर सूचना दी गई थी कि मेहंदीवाड़ा के प्राथमिक माध्यमिक स्कूल के पीछे स्थित उसके खेत में बने कुएं में किसी व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा है। जिनकी उंगलियां ने भी मांस को छोड़ दी है और हड्डियां दिख रही है इसके बाद वारासिवनी पुलिस के द्वारा रात्रि में काफी अंधेरा हो जाने के कारण 4 नवंबर की सुबह मौके पर उपस्थित होकर घटना की जानकारी के आधार पर पतासाजी की गई। पुलिस ने कुँए के अंदर एक व्यक्ति का शव बहुत बुरी स्थिति में देखा जिसे ग्रामीण और नगर पालिका के सफाई कर्मियों की सहायता से बाहर निकल गया। जो बहुत ज्यादा डीकंपोज हो गया था जिससे तेज दुर्गंध भी आ रही थी शरीर पर बहुत ज्यादा कीड़े हो गए थे। इसके बारे में शिनाख्त की जाने लगी तो ग्रामीणों ने नेवारे परिवार का एक व्यक्ति लापता होने की जानकारी दी गई जिसके परिवार को बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने शिनाख्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जिसमें नेवारे परिवार के द्वारा कपड़ों के आधार पर शव की पहचान कराई गई कि यह मृतक महेंद्र उर्फ बबलू पिता ओमकार नेवारे उम्र 30 वर्ष निवासी महेंदीवाड़ा वार्ड नं 13 गुजरी चौक का है। जो घर से कुछ समय से लापता था जिसका मानसिक स्वास्थ्य खराब था वह कभी भी कहीं भी जाता था उसके बाद आ जाता था। इस कारण से परिवार के द्वारा पुलिस थाना वारासिवनी में भी गुम इंसान दर्ज नहीं करवाया गया था पर इस घटना की जानकारी नहीं थी। इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक महालसिंह धुर्वे प्रधान आरक्षक समारू उइके के द्वारा मौका निरीक्षण कर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही करने के उपरांत नगर पालिका के शव वाहन से उसे शासकीय सिविल अस्पताल वारासिवनी के शव विच्छेदन गृह में लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया गया।

बदबू से अधियादार को कुँए में दिखा शव

प्रार्थी विकास पराते ने पुलिस को बताया कि मै वार्ड न 06 मेहदीवाडा रहता हूँ 3 नवंबर को मेरे खेत का अधियादार पतिराम कावरे खेत में लगी धान की फसल देखने गया था। जो खेत घुमते घुमते कुआ के तरफ गया जिसे अजीब सी बद्दबु आयी तो पतिराम कावरे कुआ के पास जाकर देखा तो कुआ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव डुबा हुआ कुआ के पानी में दिखाई दिया। उसके बाद अधियादार पतिराम कावरे घर आकर मुझे सारी बात बताया तो मैं और गाँव के सरपंच पति किशोर तामेश्वर और मेरे पिता बसंतराव खेत के कुआ में जाकर देखे तो अज्ञात व्यक्ति का शव कुआ में डुबा हुआ दिखाई दिया। अज्ञात व्यक्ति कहा का रहने वाला है कुआ में गिर कर कैसा डुबा कोई जानकारी नही है। अज्ञात व्यक्ति पुरुष होना प्रतीत होता है।

मृतक के पिता ओमकार नेवारे ने पद्मेश से चर्चा में बताया कि मैं हैदराबाद में मजदूरी कार्यकर्ता हूं जहां से अभी कुछ दिन पहले ही अपने घर त्योहार मनाने के लिए आया हुआ था। मुझे जानकारी बताई गई की एक सप्ताह से मेरा बेटा महेंद्र नेवारे घर से कहीं चल गया है जिसके बारे में उसने किसी को नहीं बताया है। उसका मानसिक स्वास्थ्य खराब था जो कहीं भी आता जाता रहता था तो हमने आ जाएगा कहकर कहीं शिकायत दर्ज नहीं करवायी गयी। उसका फोटो और आधार कार्ड भी हमारे पास नहीं है जिससे कई बार बोला गया कि आधार कार्ड बनवाले इस कारण से हमने थाने में कोई शिकायत नहीं करी थी गांव वालों ने बताया कि कुएं में एक व्यक्ति मिला है जाकर देखें तो वहां हमारा बेटा था।

जांचकर्ता सहायक उपनिरीक्षक महालसिंह धुर्वे ने पद्मेश से चर्चा में बताया कि 3 नवंबर की शाम 6:00 बजे विकास पराते ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके खेत के कुएं में अज्ञात पुरुष का शव है। जिसमें मर्ग कायम कर उसे बाहर निकल गया जो महेंद्र पिता ओमकार नेवारे उम्र 30 वर्ष महेंदीवाड़ा निवासी है। यह व्यक्ति 10 से 15 दिनों से घर से गायब था परिवार के लोगों ने मृतक की शर्ट और लोअर से पहचान करी कि उनके परिवार का व्यक्ति महेंद्र है। जिसमें मौका पंचनामा कार्यवाही की गई है यह शव 10 से 15 दिन पुराना है जो बुरी तरह सड़ गया है। परिजनों ने बताया कि यह कहीं भी चल जाता था जिसका परिवार के लोगों ने पतासाजी करें थे अभी मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here