कुल्हाड़ी के वार से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत

0

किरनापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सुसवा में इसी ग्राम के एक व्यक्ति येशन लाल पिता दयाराम पांचे 58 वर्ष को अज्ञात लोगों ने खेत में कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिये। जिसकी जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। 24 अक्टूबर को 11:00 बजे के बाद यह घटना उस समय जब यह व्यक्ति अपने ठेका वाले खेत की फसल की रखवाली करने गया था। जिला अस्पताल पुलिस ने इस व्यक्ति की लाश पोस्टमार्टम करवा कर के उसके परिजनों को सौंप दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार येशनलाल खेती किसानी करता था जिसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और बड़ा बेटा मजदूरी करने के लिए हैदराबाद गया हुआ है। इस वर्ष येशनलाल ने अपने गांव के हरिराम पन्द्रे का खेत ठेका पर लेकर उसे फसल लगाए थे। येशन लाल प्रतिदिन ठेके वाला खेत फसल की रखवाली करने जाते रहता था ।24 अक्टूबर को 11:00 बजे करीब येशनलाल
एक जोड़ी बोदा को लेकर खेत गया था। शाम 6:00 बजे दोनो बोदा घर वापस आ गये। किन्तु येशनलाल घर नहीं पहुंचा तब बेटा सुभाष अपनी मां रामकली के साथ येशन लाल को खोजने के लिए खेल गए । खेत में आवाज दिए किंतु येशनलाल के तरफ से कोई आवाज नहीं आई। खेत में तलाश करने पर खेत की मेड में येसन लाल बेहोशी की हालत में पड़ा था। जिसकी कनपटी गरधन में कुल्हाड़ी के वार के निशान घाव थे खून बह रहा था। सुभाष ने गांव के सरपंच को फोन करके बुलाया। इस दौरान गांव के लोग मौके पर पहुंच गए थे। घायल येसन लाल को खेत से निकालकर रोड पर लाए और जिला अस्पताल बालाघाट लाये जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ऐशनलाल की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते मे मौत हो चुकी थी। 25 अक्टूबर को जिला अस्पताल पुलिस ने येशनलाल कि लाश पंचनामा करवाई पश्चात पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिए और मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना किरनापुर भिजवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here