बिहार में तारापुर और कुशेश्वरस्थान उपचुनाव परिणाम पर पूरे बिहार की नजर है। दोनों सीटों पर 30 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी और 2 नवंबर को मतगणना हो रही है। यह उपचुनाव नीतीश कुमार और तेजस्वी के लिए नाक का सवाल बनाए हैं। आरजेडी प्रत्याशियों के लिए लालू प्रसाद यादव ने भी प्रचार किया था। चुनाव परिणाम का तत्काल असर तो बिहार की सियासत में नहीं पड़ने वाला लेकिन भविष्य की सियासी सरगर्मियों को लेकर आशंकाएं शुरू हो जाएंगी।
– कुशेश्वरस्थान में 14 वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 14वें राउंड की गिनती के बाद जदयू उम्मीदवार 7435 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। पिछले राउंड से बढ़त का अंतर बढ़ा है। वहीं बिहार उपचुनाव कांग्रेस का प्रदर्शन रुझानों में अभी तक निराशाजनक रहा है। पटना के कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। इसके अलावा तारापुर उपचुनाव में आठवें चरण की गिनती पूरी के बाद राजद उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। 8वें चरण के बाद RJD उम्मीदवार 3865 वोटों से आगे चल रहे हैं।
– कुशेश्वरस्थान में जदयू उम्मीदवार बड़ी बढ़त मिली है। यहां 11वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। जदयू उम्मीदवार को 8907 वोटों की बढ़त है। इसके अलावा तारापुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांटे का मुकाबला हो रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अरुण कुमार साहू 2551 मतों से आगे हैं। अरुण कुमार को जहां 18450 मत मिले हैं वहीं जेडीयू के प्रत्याशी राजीव सिंह को 15899 मत मिले हैं।
कुशेश्वरस्थान में 8 राउंड की गिनती पूरी हुई है। आठवें राउंड के बाद जदयू प्रत्याशी बढ़त के साथ काफी आगे है। जदयू उम्मीदवार अब 3320 वोटों से आगे हैं। वहीं तारापुर में अभी तक 4 राउंड की गिनती हुई है। चौथे राउंड की गिनती पूरी होने पर राजद के उम्मीदवार आगे हैं। राजद उम्मीदवार को 12, 624 वोट मिले हैं , वहीं जदयू प्रत्याशी को इतने ही राउंड पूरे होने तक 10, 374 वोट हासिल हुए हैं।
– 14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी है। YSRCP आंध्र प्रदेश में 1 सीट पर आगे, भाजपा असम में 3 सीटों पर और UPPL 2 पर आगे, बिहार में जद(यू) और राजद एक-एक सीट पर आगे और INLD हरियाणा में 1 सीट पर आगे चल रही है।
LIVE Bihar By Election Results 2021: तारापुर और कुशेश्वरस्थान का सियासी समीकरण
मेवा लाल चौधरी के निधन के बाद तारापुर सीट खाली हो गई थी। यहां से जदयू ने राजीव कुमार सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं आरक्षित कुशेश्वर अस्थान सीट पर अवध भूषण हजारी अपनी पार्टी की जीत बरकरार रखना चाहा है। इस सीट पर उनके पिता शशिभूषण हजारी ने लगातार तीन हार जीत हासिल की थी। तारापुर में अब तक केवल यादव या कोएरिया ही विधानसभा तक पहुंच सकते हैं। राजद ने इस बाह यहां से अरुण साह के रूप में एक वैश्य को मैदान में उतारा है, जो एक ऐसे समुदाय पर जीत हासिल करना चाहता है जो पारंपरिक रूप से भाजपा और उसके सहयोगियों के साथ रहा है। इसी तरह, कुशेश्वर अस्थान में राजद ने गणेश भारती को मैदान में उतारा है, जो मुसहर समुदाय से हैं, जो दलितों के बीच अपना हक पाने की इच्छा रखते हैं।
LIVE Bihar By Election Results 2021: समझिए बिहार विधानसभा का मौजूदा गणित
दरअसल, बिहार विधानसभा में सत्ता और विपक्ष में सीटों का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दल ने मिलकर चुनाव लड़ा था। वहीं दूसरी ओर जदयू, भाजपा, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) जैसे दल थे। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत के आंकड़े के लिए 122 सीटों की जरूरत है।
फिलहाल बिहार विधानसभा में एनडीए के पास 126 विधायकों का समर्थन है जबकि विपक्षी दलों के महागठबंधन में 110 विधायक हैं। एनडीए के पास हम और वीआईपी के चार-चार विधायकों सहित एक निर्दलीय विधायक का समर्थन है। लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी अगर इन दोनों सीटों पर जीत हासिल कर जाती है तो महागठबंधन में विधायकों की संख्या 112 हो जाएगी। सरकार बनाने के लिए 122 विधायक चाहिए।










































