केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मिले चिराग पासवान, NDA में शामिल होने की अटकलें तेज

0

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को पटना में चिराग पासवान से मुलाकात की। इसके बाद लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।मुलाकात के बाद नित्यानंद राय ने कहा, ‘यह हमारा पुराना घर है। जब हम मिलते हैं, तो हमेशा अच्छा लगता है। राम विलास पासवान और भाजपा ने लोगों के कल्याण के लिए काम किया है। पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण विपक्षी दलों में डर है। यही कारण है कि सब एकजुट हो रहे हैं। न तो उनके पास कोई नेता है और न ही कोई नीति। उन्हें नीति, सेवा और नेतृत्व के बारे में पीएम मोदी से सीखना चाहिए।’

क्या केंद्र सरकार में मंत्री बनेंगे चिराग पासवान

कहा जा रहा है कि जल्द होने वाले मोदी कैबिनेट के विस्तार में चिराग पासवान को स्थान दिया जा सकता है। चर्चा है कि 12 जुलाई को मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें चिराग पासवान स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

Lok Sabha Chunav 2024: भाजपा ने तेज की तैयारियां

इस बीच, भाजपा ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के 10 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। इन नेताओं में कई प्रदेशों के पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जिन नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, उनमें बंदी संजय कुमार, दीपक प्रकाश, सतीश पूनिया और संजय जायसवाल शामिल हैं। ये चारों नेता क्रमशः तेलंगाना, झारखंड, राजस्थान और बिहार में राज्य इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here