कॉलेज छात्रा से कार में दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने वाला राजस्थान से गिरफ्तार !

0

कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपित आदिल खान को भंवरकुआं थाना पुलिस ने टोंक(राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने जीजा मंजूर के साथ दुष्कर्म कर पीड़िता का वीडियो बना लिया था। आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 30 हजार रुपये भी ले लिए थे।

भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अप्रैल में शिकायत दर्ज करवाई थी। आदिल से एक शादी समारोह में मुलाकात हुई थी। दोनों में परिचय हुआ और एक दूसरे के नंबर साझा कर लिए और बात शुरु हो गई। आदिल ने शादी का झांसा दिया और छात्रा से शारीरिक संबंध बना लिए। पीडि़ता ने कोर्ट में दर्ज करवाए बयानों में बताया कि दुष्कर्म में उसका जीजा मंजूर भी शामिल था। आरोपितों ने कार में उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। बदनाम करने की धमकी देकर उससे 30 हजार रुपये भी ले लिए थे। मंगलवार को पुलिस ने आदिल को टोंक से गिरफ्तार कर लिया। मंजूर की श्योपुर में तलाश की जा रही है।

युवक ने खाया जहर फिर सड़क पर खड़े होकर मांगी लिफ्ट, अस्पताल में भर्ती

कनाड़‍िया थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाया और जब उसे असहनीय पीड़ा हुई तो वह सड़क पर खड़े होकर बाइक सवारों से लिफ्ट मांगने लगा। एक चालक रुका तो उसने बाइक सवार को बताया कि उसने जहर खा लिया है। बाइक सवार ने उसे अस्पताल तक पहुंचाया, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक जहर खाने वाले युवक का नाम जगदीश पुत्र दशरथ निवासी चौकरनगर है।

मंगलवार को उसने कनाड़‍िया ब्रिज से बाइक से गुजर रहे राहगीर विजय से लिफ्ट मांगी, विजय ने उसे लिफ्ट दे दी। गाड़ी पर बैठने के बाद जगदीश ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। विजय घबरा गया वह तुरंत जगदीश को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा और वहां इलाज के लिए भर्ती करवाया। जगदीश की हालत नाजुक बनी हुई है। उसने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here