प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिवभक्तों द्वारा महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व शिव बारात निकाली जायेगी। जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए शंकरघाट भगवान शंकर के मंदिर पहुंचेगी। जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा।
शिवबारात में देश की अलग-अलग संस्कृतियों के रंग झांकियों के रूप में नजर आयेंगे।
10 मार्च को निकाली जाने वाली शिवबारात को लेकर शिवभक्त समाजसेवी संयोग कोचर ने विस्तार से जानकारी दी।










































