क्या आपने देखीं हैं टोक्यो ओलंपिक की एंकर रिद्धिमा पाठक की ये तस्वीरें, अदाएं देखकर हो जाएंगे दीवाने

0

टोक्यो ओलंपिक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। मरीबाई चानू से लेकर लवलीना और हॉकी के खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते लगातार सुर्खियों में रहे हैं। इस बीच सोनी नेटवर्क की स्पोर्ट्स एंकर रिद्धिमा पाठक ने भी सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। रिद्धिमा पाठक की ब्यूटी और टैलेंट हर किसी को पसंद आ रहा है। यहां हम आपको रिद्धिमा के बारे में ही बताने वाले हैं। जानिए कौन है ये स्पोर्ट्स एंकर।

naidunia

रिद्धिमा पाठक का जन्म 17 फरवरी 1990 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था। रिद्धिमा पाठक एंकर, मॉडल, व्हाइस आर्टिस्ट और टीवी प्रेजेंटर का काम करती हैं। उन्होंने ‘रेडियो मिर्ची पुणे’ में इंटर्नशिप के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने वॉइस ओवर करना भी सीखा।

naidunia

रिद्धिमा पाठक की स्कूल की पढ़ाई मुंबई, शिमला और चेन्नई से हुई है। इसके बाद उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की। उनके पिता का नाम मिथिलेश के पाठक और मां का नाम कामिनी पाठक है। उनका एक भाई है ईशान पाठक भी है।

naidunia

रिद्धिमा पाठक ने सोनी सिक्स के अलावा टेन स्पोर्ट्स, ज़ी स्टूडियो और स्टार स्पोर्ट्स चैनल के लिए काम किया है। साल 2019 में वर्ल्डकप के दौरान उनके काम को पहचान मिली थी।

naidunia

रिद्धिमा ने साल 2019 के आईसीसी वर्ल्ड कप में डिजिटल प्रेजेंटर के तौर पर काम किया था। इस दौरान वो काफी फेमस हुई थीं।

naidunia

रिद्धिमा ने विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे क्रिकेटर्स का इंटरव्यू लिया है। फिलहाल वो टोक्यो ओलंपिक के लिए एंकरिंग कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here