ई दिल्ली। आईपीएल-2026 में उस समय बवाल मच गया जब राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल का यूज करते हुए पकड़े गए। नियमों के मुताबिक ऐसा करने मना है और अगर कोई ऐसा करता है तो एंटी करप्शन यूनिट उसके खिलाफ एक्शन लेती है। रोमी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में मोबाइल का यूज किया था।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोमी डगआउट में वैभव सूर्यवंशी के पास बैठे हैं और तभी मोबाइल का यूज करते हैं। इस मामले में बीसीसीआई सख्त कदम उठा सकता है जिसमें बैन भी शामिल है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें










































