- स्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली और महान गायिका आशा भोसले ने 2007 में एक अनोखी ’म्यूजिकल’ जोड़ी बनाई थी जिसने ’यू आर द वन फोर मी’ जैसा हिट गाना दिया था। प्रख्यात गायिका भोसले का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को मुंबई में निधन हो गया। उन्हें सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण एक दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ली ने अपनी आत्मकथा ’माई लाइफ : ब्रेट ली’ में उन्हें ’एक प्यारी, सौम्य महिला’ बताया था जिनकी हंसी मजाक की प्रवृति (सेंस ऑफ ह्यूमर) बहुत बढ़िया थी।
उनकी मुलाकात 2007 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुई थी, जब ली से एक एल्बम में योगदान देने के बारे में बात की गई थी जिसमें अंतरराष्ट्रीय कलाकार और बॉलीवुड सितारे शामिल होने वाले थे। इस प्रस्ताव में दिलचस्पी दिखाते हुए उन्होंने इसके लिए हामी भर दी, विशेषकर यह सुनकर कि इस एल्बम में रॉबी विलियम्स जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। ली ने 2011 में लिखी अपनी किताब में लिखा था,’मुझे बताया गया कि इस एल्बम में मेरे लिए एक गाना चुना जाएगा, फिर मैं उसे सीखूंगा और चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान किसी समय आशा जी के साथ मिलकर उसकी रिकॉर्डिंग करूंगा। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि ऐसा सच में हो रहा है, एक महान हस्ती के साथ काम करने का यह कितना जबरदस्त मौका था।’
Learn more










































