क्षतिग्रस्त पुल का मरम्मत कार्य नही होने से आवागमन में हो रही परेशानी लालबर्रा से बोरी पहुंच मार्ग सर्राटी पुल का मरम्मत कार्य करवाने की शासन-प्रशासन से की मांग

0

नगर मुख्यालय से बोरी पहुंच मार्ग सर्राटी नदी स्थित पुल विगत माह हुई अनवरत बारिश से नदी में बाढ़ आने से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सड़क व पुल के नीचे से मिट्टी पूरी तरह से धसक चुकी है और मार्ग व पुल के मरम्मत कार्य के लिए बीच में विगत दिवस मटेरियल गिरा दिया गया है परन्तु मरम्मत कार्य नही किया जा रहा है जिसके कारण मार्ग से आने-जाने वाले ग्रामीणजनों व स्कूली बच्चों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही क्षतिग्रस्त पुल का मरम्मत कार्य नही होने से किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घटित होने का अंदेशा भी बना हुआ है परन्तु इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे ग्रामीणजनों, राहगीरों व स्कूली बच्चों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। विदित हो कि शासन के द्वारा करोड़ों रूपयों की लागत से विगत वर्ष पूर्व लालबर्रा मुख्यालय से बोरी पहुंच मार्ग एवं सर्राटी नदी पर पुल का निर्माण करोड़ों रूपयों की लागत से किया गया है ताकि बोरी, मोहगांव, बल्हारपुर सहित दर्जनों ग्रामों के ग्रामीणजन व स्कूली बच्चें नगर मुख्यालय से सीधे जुड़े सके परन्तु विगत माह हुई अनवरत बारिश से सर्राटी नदी में बाढ़ आने से लालबर्रा से बोरी मार्ग स्थित सर्राटी नदी पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है और पुल के दोनों साईड सड़क व पुल के नीचे की मिट्टी धसक चुकी है एवं एक साईड में करीब १० फीट का गहरा गड्डा बन चुका है अगर कोई मोटरसाइकिल व साइकिल चालक अनियंत्रित होता है तो सीधे नीचे गिर सकता है जिससे बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है एवं मरम्मत कार्य के लिए विगत एक माह से रोड़ के बीच में मटेरियल गिरा दिया गया है जिसके कारण आवागमन करने वाले लोगों को भी खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है परन्तु जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है। चर्चा में राहगीरों ने बताया कि लालबर्रा से बोरी पहुंच मार्ग सर्राटी नदी का पुल व सड़क की मिट्टी नदी में बाढ़ आने से धसक चुकी है एवं कुछ स्थानों से पुल क्षतिग्रस्त भी हो चुका है और एक माह से अधिक समय बित चुका है परन्तु शासन-प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार का मरम्मत कार्य नही करवाया गया है साथ ही यह भी बताया कि मार्ग के बीच में मटेरियल गिरा दिया गया है जिसके कारण आवागमन करने में बेहद ही परेशानी हो रही है। आगे बताया कि पुल के दोनों ओर मिट्टी धसक जाने से करीब १० फीट गहरा गड्डा बन चुका है अगर कोई मोटरसाइकिल चालक लालबर्रा से बोरी, बोरी से लालबर्रा कीे ओर आना-जाना करता है तो इस दौरान उसकी बाईक व साइकिल अचानक अनियंत्रित होती है तो वह गड्डे में गिरकर घायल भी हो सकता है और पुल क्षतिग्रस्त होने से ३ किमी. अधिक दुरी तय कर लालबर्रा मुख्यालय आना-जाना करना पड़ रहा है इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है कि जल्द लालबर्रा से बोरी पहुंच मार्ग सर्राटी पुल का मरम्मत कार्य करवाया जाये ताकि आवागमन करने में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here