क्षत्रीय पवार समाज ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की,आधा सैकड़ा से अधिक पदाधिकारी सदस्यों का किया गया समावेश !

0

जिला क्षत्रिय पवार समाज द्वारा बुधवार को समाज के प्रमुख जनों की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह बिसेन द्वारा की गई। जिला कार्यकारिणी में अधिकृत रूप से 53 लोगों का समावेश किया गया है वही कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी के रूप में 2 लोगों के नाम की घोषणा की गई। जिला कार्यकारिणी में सभी ब्लॉको में पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, इसके अलावा शिक्षा समिति स्वास्थ्य समिति व्यवसायी समिति विधि समिति के लिए भी पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

आपको बताये कि जिला क्षत्रीय पवार समाज के निर्वाचन की प्रक्रिया पिछले दिनों की गई थी जिसमें जिलाध्यक्ष के रूप में ओमकार सिंह बिसेन और महासचिव के रूप में शेषराम राहंगडाले के नाम की घोषणा की गई थी। लेकिन नये पदाधिकारियों के गठन के साथ ही पवार समाज के ही कुछ लोगों द्वारा आपत्ती जताई गई थी जिसके चलते जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने की प्रक्रिया को रोक दिया गया था। वही जिला कार्यकारिणी की घोषणा के संबंध में बुधवार को म्युनिसिपल स्कूल के समीप स्थित पवार समाज के भवन में महत्वपूर्ण बैठक आहूत कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें क्षत्रीय पवार समाज संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ बी एम शरणागत, जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह बिसेन, डॉक्टर सी के पारधी, आर सी अमूले, पूर्व जिला अध्यक्ष खिरसागर पारधी, संजय गौतम सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला छत्रिय पवार समाज के अध्यक्ष ओमकार सिंह बिसेन ने बताया कि कार्यकारिणी की घोषणा का कार्यक्रम पहले ही हो जाना था लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी हुई जिसके कारण इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा था। पिछले दिनों मीडिया के माध्यम से जो सामने आया वह दुखदाई विषय था, आलोचनाएं काफी कष्टदायक थी उन सब बातों को भुलाकर चिंतन मनन किया गया। यदि अगर हम पुराने रजिस्ट्रेशन को जीवित करते हैं तो उसमें काफी विसंगतियां आ रही थी हमे 60 से 65 हजार रुपये का वहन करना पड़ता। हमारे पूर्वजों ने जो धरोहर दिया है उसे जीवित रखना है, इसलिए हमने निश्चित किया है तीसरा रास्ता निकालकर जिला क्षत्रीय पवार समाज नया संगठन को हम तैयार करें और उसका पंजीयन कराएं तो बहुत कम शुल्क में हो जाएगा, हालांकि इससे सीनियारिटी खत्म होती है। हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। पूर्वजों की धरोहर को कैसे स्थापित करें इसके लिए भी हमें सोचना होगा, छात्र-छात्राओं को बहुत असुविधा होती है इस पर भी विचार करना होगा साथ ही संगठन को अंतिम छोर से जोड़ते हुए चलेंगे तो जिला संगठन को शक्ति मिलेगी।

इस दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे डॉक्टर बी एम शरणागत ने बताया कि चाहे कोई भी संगठन हो आरोप तो लगते रहते हैं लेकिन बिना किसी आक्षेप के बाहर निकल जाते हैं तो वह सफल कार्यकाल होता है। इसमें प्रॉब्लम सोशल मीडिया का आ रहा है कुछ लोग सोशल मीडिया में दोषारोपण शुरू कर देते हैं, चाहे कोई भी समाज हो अपने से बड़ों का सम्मान दें तो समाज बहुत आगे बढ़ जाएगा। यह समाज बहुत सुशिक्षित टैलेंटेड और सहनशील है इस कारण यह समाज हर क्षेत्र में अग्रणी है, आपस में बैठकर तालमेल कर चाहे कोई भी विषय हो उसका निष्कर्ष निकाले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here