वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। खैरलांजी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खडखड़ी के शासकीय माध्यमिक शाला में पुलिस थाना खैरलांजी के तत्वावधान में मैं हूं अभिमन्यु अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें शासकीय माध्यमिक शाला खडख़ड़ी में मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत करीबन १०० स्कूली छात्रों को जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसके माध्यम से छात्र छात्राओं के शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत रहने संदेश दिया गया। वही कार्यक्रम को पुलिस अधिकारियों के द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बुराइयां बड़ी तेजी से फैल रही है जो लोगों को अपराध की ओर ले जा रही है । जिसके लिए आप सभी को मजबूत होने की जरूरत है । ऐसे में आप लोग किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहे शिक्षा की ओर बढ़ कर अशिक्षा से बचे । किसी भी प्रकार की अश्लीलता का विरोध करे गुड़ टच बैड़ टच आपको पता है। सबसे ज्यादा सावधान होकर मोबाइल का उपयोग करें क्योंकि वर्तमान में साइबर फ्र ॉड बड़ गये है । इससे बचने के बारे में वह अन्य प्रकार की बातें बताई गई। वही मैं हूं अभिमन्यु अभियान संबंधी सभी बिंदुओं पर संदेश देकर अपने जीवन में अमल करने की अपील करते हुए संदेश दिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी खैरलांजी राम सिंह पटेल ,सहायक उपनिरीक्षक सुशीला टेकाम, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी मरकाम ,आरक्षक अजय देवपुरी, वीरेंद्र रावतकर, विष्णु जाट ,प्राचार्य मुकेश कुमार तिवारी, धनेन्द्र मस्करे, गजानंद तितरमारे, लोकेश तिवारी, इनोर्ह उके, श्रीमती करिश्मा बिसेन, श्रीमती विश्वात्मा मेश्राम, श्रीमती हीरा उइके ,राधेश्याम लिल्हारे सहित समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।










































