राजस्थान की तरफ से आ रहे गर्म हवाओं के थपेड़ाें से मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर फिर तीखे हाेने लगे हैं। इसी क्रम में मंगलवार काे प्रदेश में सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगाेन में दर्ज किया गया। उधर छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, गुना, राजगढ़, दमाेह, खजुराहाे, नौगांव, सागर, सतना, रतलाम एवं खरगाेन में लू चली। राजधानी में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह भाेपाल का इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक बुधवार से गर्मी के तेवर और तीखे हाेने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मंगलवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्रीसे. दर्ज किया गया, जाे सामान्य से चार डिग्रीसे. अधिक रहा। यह साेमवार के अधिकतम तापमान 40.6 डिग्रीसे. की तुलना में 0.5 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया, जाे सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। यह साेमवार के न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्रीसे. की तुलना में 0.3 डिग्रीसे. अधिक रहा। मंगलवार काे पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं। इससे मप्र के अधिकतर जिलाें में तापमान में बढ़ाेतरी हुई।
क्याें बढ़ रहा है तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से राजस्थान, गुजरात में फिर भीषण गर्मी पड़ने लगी है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं से मप्र में भी अधिकतम तापमान में और बढ़ाेतरी हाेने लगी है, जिसके चलते प्रदेश के 12 स्थान लू की चपेट में आ चुके हैं। बुधवार से गमी के तेवर और तीखे हाेने की संभावना है। प्रदेश में मौसम का इस तरह का मिजाज चार-पांच दिन तक बना रह सकता है।
मंगलवार काे चार महानगराें का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
भाेपाल 41.1 20.5
इंदौर 39.9 21.8
जबलपुर 40.7 21.5
ग्वालियर40.8 18.5









































