खराब रिजल्ट दिए जाने से छात्रों में आक्रोश

0

जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत बीएससी फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं ने छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी द्वारा की गई खामी को सामने लाया है। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी द्वारा जो रिजल्ट जारी किया गया है वह सही नहीं है, 3 सैकड़ा से अधिक छात्र छात्राओं का रिजल्ट खराब आया है। कई छात्र छात्राओं को अब्सेंट, कुछ को सप्लीमेंट्री तथा कुुुछ को फेल कर दिया गया है यही नहीं जिन छात्रों का बहुत अच्छा पेपर गया था उन्हें भी बहुत कम नंबर दिये गए। यूनिवर्सिटी की लापरवाह कार्यप्रणाली के चलते छात्रों को निराश होना पड़ रहा है।

आपको बताये कि 2 दिन पूर्व ही कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा रिजल्ट शो नहीं किए जाने को लेकर आक्रोश जाहिर किया गया था, वहीं अब छात्रों का रिजल्ट खराब दिए जाने का मामला सामने आया है। छात्रों द्वारा इस समस्या का समाधान किए जाने की छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी से मांग की गई है, अगर इसका समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी से बहुत समस्या हो रही है। कई छात्रों का रिजल्ट शो नहीं हो रहा है 3 सैकड़ा से अधिक छात्र-छत्राओं का रिजल्ट खराब आया है। यह समस्या सिर्फ जेएसटी पीजी कॉलेज की ही नहीं बल्कि अन्य सभी कालेजों में है इसका ज्ञापन प्राचार्य को सौप दिया गया है। जिस प्रकार से छात्र-छात्राओं का रिजल्ट दिया गया है उससे छात्र-छात्राओं में भारी नाराजगी है, यूनिवर्सिटी द्वारा इसका निराकरण किया जाना चाहिए अभी उनके द्वारा शांतिपूर्वक बात रखी गई है इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कॉलेजों में ताला लगा दिया जाएगा और यूनिवर्सिटी का घेराव किया जाएगा।

वही इसके संबंध में मोबाइल पर चर्चा करने पर जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य गोविंद सिरसाटे ने बताया कि छात्रों ने अपना आवेदन देकर समस्या बताई है। छात्रों की मांग सही है छात्रों की मांग को यूनिवर्सिटी भिजवाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here