खरीफ-रबी सीजन की दोनों फसलों को खरीदा जायेगा समर्थन मूल्य में – गौरीशंकर

0

बालाघाट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक १११ के भाजपा के प्रत्याशी गौरीशंकर बिसेन के द्वारा खमरिया के बाजार के दिन रविवार १२ नवंबर को शाम ५.३० बजे नुक्कड़ सभा आयोजित कर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी १७ नवंबर को कमल के निशान पर मतदान कर विजयश्री दिलवाकर प्रदेश में ५ वीं बार भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रत्याशी गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि चुनाव प्रचार में जाता था तो बुजुर्ग लोग कहते थे कि भाऊ हमारी बहुओं को मिल रहा है हमारी तो चिंता करों तो भाजपा सरकार ने किसानों की भी चिंता की है और अब प्रति एकड़ पर २० क्विंटल धान खरीदी जायेगी एवं १८ हजार रूपये अधिक पायेगें और पिछले बार हमने कहा था कि विधवा एवं वृध्दापेंशन की राशि बढ़ायेगें लोग कहते थे कब बढ़ायेगें, हमने कहा था कि समय आने दो, अब विधवा एवं वृध्दापेंशन १५०० रूपये प्रतिमाह मिलेगी और भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का काम की है। श्री बिसेन ने कहा कि रबी सीजन की धान को समर्थन मूल्य में खरीदी करने की मांग की गई थी, मुख्यमंत्री शिवराज जी ने समर्थन मूल्य में खरीदी करने की घोषणा की है इस तरह अब खरीफ एवं रबी सीजन दोनों फसलों को समर्थन मूल्य में खरीदी की जायेगी साथ ही १० नवंबर को भाजपा के द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया है एवं कांग्रेस के लोगों ने धान का समर्थन मूल्य २५०० रूपये कहा था, भाजपा सरकार ३१०० रूपये प्रति क्विंटल में धान खरीदेगी। कांग्रेसियों ने कहा था कि लाड़ली बहनों को शिवराजसिंह चौहान १००० रूपये दे रहे है, हम १५०० रूपये देगें कहा से दे देते, भाजपा सरकार ने धनतेरस पर्व के पहले लाड़ली बहनों को १२५० रूपये दे दिये है यह होता है कथनी एवं करनी में एक साथ काम करने वाली सरकार। श्री बिसेन ने कहा कि भगवान राम वनवास से वापस आयोध्या आये थे तो दीवाली मनाई गई थी, आज हम लोग पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की खुशी पर दीवाली मनायेगें। साथ ही यह भी कहा कि चुनाव मुद्दों पर होता है जिसके लिए हमें तय करना होता है, कांग्रेस के लोगों ने ५ साल पहले प्रदेश की जनता से कहा था कि परिवर्तन करेगें और परिवर्तन करने के लिए कहा गया था कि किसानों का २ लाख रूपये तक का कर्ज माफ करेगें परन्तु नही किया इस तरह उन्होने झूठ बोलकर सत्ता पा लिया था जिसके बाद कांग्रेस पाटी के बडे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ जी से कहा कि वादा निभाओं आपने वचन दिया था परन्तु कमलनाथ जी वचन नही निभा पाये इसलिए ज्योतिरादित्य सिंधिया जी कांग्रेस पार्टी को छोडक़र अपने २८ विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए और भाजपा से चुनाव लड़े और चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाये। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग झूठी घोषणाएं करते है इसलिए उनकी बातों में नही आना है और भाजपा जो बोलती है वह करती है, अब किसानों की धान को ३१०० रूपये एवं गेंहू २७०० रूपये प्रति क्विंटल में खरीदा जायेगा इसलिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर पांचवी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाये क्योंकि यह गरीब, किसानों एवं हर वर्ग के हित में काम करने वाली सरकार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here