खाड़ी में ‘महायुद्ध’ की उल्टी गिनती शुरू, इजरायल जा रहे अमेरिकी व‍िमान, ईरानी सेना पलटवार को तैयार

0

वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो रही है। ताकि ईरान में ‘आसानी’ से हवा से बमबारी की जा सके। इस तैनाती की तैयारी ऐसे समय हो रही है, जब मंगलवार को सिचुएशन रूम में अमेरिकी आर्मी की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ईरान के खिलाफ नई सैन्य योजनाएं पेश की जा चुकी हैं। ये योजनाएं बताई गई हैं क्योंकि ट्रंप ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान पर बढ़ना चाहते हैं।

अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप के सामने पेश की गई नई सैन्य योजनाओं में कई विकल्पों पर चर्चा की गई है। इन विकल्पों में होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास मौजूदा अमेरिकी हमलों के दायरे को बढ़ाना सबसे अहम है। इसके अलावा ईरान के भीतर महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और परमाणु सुविधाओं को भी निशाना बनाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here