गर्रा के घर में घुसा ट्रक बड़ा हादसा टला,घटना में घायल व्यक्ति का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी !

0

ग्राम पंचायत गर्रा में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक ट्रक रिवर्स होकर एक घर में घुस गया। हालाकि इस घटना में किसी प्रकार की जन हानि नही हुई मगर  घर गृहस्थी का समान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही पीडि़त परिवार का एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे उपचार के लिये बालाघाट जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पीडि़त संजय नागेन्द्र गर्रा निवासी २३ अप्रैल को इस मामले की शिकायत करने वारासिवनी थाना पहुॅचे जहां उन्होने प्रेश को जानकारी दी।
पद्मेश को जानकारी देते हुये संजय नागेन्द्र ने बताया कि यह घटना २० अप्रैँल की है। वारासिवनी मार्ग पर ही उनका निवास  स्थान है। उनके मकान के ठीक बाजू में एक धर्मकांटा है जहां यूपी से आया हुआ ट्रक जब अपना वजन तौला रहा था और उसका ड्रायवर नीचे था अचानक यह ट्रक रिवर्स होते हुये उनके मकान में घुस गया जिससे उनका रिस्तेदार जिसका पड़ोस में ही मकान बन रहा है उसकी चपेट में आ गया वही उनके मकान को तोड़ते हुये इसकी जद में उनकी घर गृहस्थी का सामान आ गया। जिससे उन्हे एक से डेढ़ लाख रूपये की आर्थिक हानि हुई है।
श्री नागेन्द्र ने बतया कि इस घटना में उनका रिस्तेदार अरूण गोलेन्द्र घायल हुआ  है। जिसे हमारे द्वारा तत्काल अपने निजि वाहन कर बालाघाट चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। उसके हाथ पैर व सिर में चोट आयी है। २३ अप्रैल को भी उसको छुट्टी नही मिली है।
श्री नागेन्द ्रने बताया कि ट्रक ड्रायवर व उसके साथ जो वो सामग्री ले जा रहा था उन्होने उससे कहा कि रिपोर्ट मत करो हम तुम्हे २० हजार रूपये देंगे मगर अभी तक वो पैसे भी हमे प्राप्त नही हुये है इस वजह से हम लोग रिपोर्ट करने वारासिवनी थाना पहुॅचे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here