गर्रा मशिनटोला में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती

0

पदमेश न्यूज़,बालाघाट।जिला स्तर पर 1फरवरी रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई थी।जिसके बाद जयंती विशेष के कार्यक्रम रोजाना ही तहसील व ग्रामीण स्तर पर अलग अलग जगह आयोजित किए जा रहे है।जहां संत रविदास जी की 649 वी जयंती पर जगह-जगह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयकारे लगाए जा रहे है।तो वहीं जगह-जगह पूजा,अर्चना ,हवन, पूजन, मंचीय कार्यक्रम, सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारे का वितरण व विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन देर शाम तक चलते रहे।इसी कड़ी में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी जिला मुख्यालय से महज 5 किमी दूर ग्राम पंचायत गर्रा स्थित मशीन टोला के संत गुरु रविदास जी चौक में भी सामाजिक बंधुओं द्वारा संत रविदास जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई।जहा जयंती विशेष पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।जहां सुबह से ही सामाजिक बंधुओं द्वारा संत रविदास चौक में विशेष पूजा अर्चना हवन सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न कराए गए, वहीं मंचीय कार्यक्रम का आयोजन कर गीत, संगीत, कविता पाठ, आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

माल्यापर्ण कर किया गुणगाण
गर्रा मशीनटोला स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी चौक,पर सामाजिक बंधुओं ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका गुणगान किया। वही सामाजिक बन्धुओ ने उनके जयकारे लगाए। जहा पूजा अर्चना के तुरन्त बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहाँ मंची कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए ,उनका गुणगान किया। तो वही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया।

सामाजिक एकता का दिया सन्देश
आयोजित कार्यक्रम में सामज के बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसके उपरांत गीत संगीत नृत्य प्रस्तुत किए गए।वही सामुहिक रूप से भजन कीर्तन पूजन संतों की वाणी का वचन कर प्रसाद वितरण किया गया। जहां आयोजित कार्यक्रम के अंत में भोजन(भंडारा),का वितरण कर जयंती का समापन किया गया।आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और मुख्य वक्ताओं ने सामाजिक बंधुओ को संबोधित करते हुए सभी को साथ लेकर चलने, मिलजुल कर रहने और समाज संगठन में एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि एकजुट रहकर ही समाज संगठन का उत्थान किया जा सकता है। उन्होंने आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यों के आयोजन, व्रहद स्तर पर किए जाते की भी बात कही।इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर भियालाल बारेकर, जिला सदगुरू रविदास जी सामाजिक संगठन महामंत्री लालदास बारेकर, समाजसेवी गोवर्धन पारधी,प्रचार मंत्री छबिलाल भोंडेकर,संगठन मंत्री अनिल बारेकर, एके मोहेश्वर, दिलीप कनोजे,योगराज भोंडेकर, सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here