गायखुरी वार्ड नंबर 33 में उत्पाद मचाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।रविवार को नगर के गायखुरी वार्ड नंबर 33 में स्थानीय लोगों के साथ गाली गलौच कर ,हाथ में पत्थर लेकर मारपीट करने पर उतारू हो रहे बिहार के एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस की गिरफ्त में आया यह आरोपी मूलतः बिहार राज्य के सिवान जिला, ग्राम बसंतपुर निवासी बताया गया है।जिसे कोतवाली पुलिस ने, गायखुरी क्षेत्र में लोगों के साथ गाली-गलौच करके उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय मे पेश किया।जिसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः, बिहार राज्य, सिवान जिले के ग्राम बसंतपुर का रहने वाला 26 वर्षीय सत्यम पिता स्व. विजय प्रसाद लंबे समय से बालाघाट में रहकर हनुमान चौक स्थित पान की थोक दुकान में काम करता था।जिसे वार्ड में गाली गलौज कर उत्पाद मचाने के मामले में धारा 170,126 बी, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मरने-मारने पर उतारू हो रहा था आरोपी- धूमकेती
कोतवाली थाना प्रभारी कामेश कुमार धूमकेती ने बताया कि रविवार को सउनि भुनेश ठाकरे और स्टाफ को सूचना मिली थी कि पन्नाक्य धुवारे के वार्ड क्रमांक-33 गायखुरी स्थित मकान के पास आरोपी सत्यम पिता स्व. विजय प्रसाद 26वर्ष, निवासी बसंतपुर जिला सिवान बिहार उत्पात मचा रहा है। कोतवाली स्टाफ मौके पर पहुंचा, तो मौके पर भीड़ लगी हुई थी।आरोपी हाथ में पत्थर लेकर मारने-पीटने के लिए आमादा हो रहा था। पुलिस व अन्य लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर अधिक उतावला होकर मारने-मरने पर उतारू होने लगा।सत्यम को घेराबंदी कर पकड़ा गया।जिसपर संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here