गूगल यूजर्स को मिलेंगे अतिरिक्त कंटेक्स्ट और ज्यादा विकल्प, कंपनी ला रही दो नए फीचर

0

इंटरनेट उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है गूगल अपने सर्च इंजन में उनके लिए दो नए आकर्षक फीचर्स लेकर आ रही है, जिससे सर्च करते समय यूजर्स के पास अतिरिक्त कंटेक्स्ट और ज्यादा विकल्प मौजूद रहें। कंपनी का कहना है कि वे यूजर्स के लिए सर्च करने के तरीकों को और बेहतर करना चाहती है, जिससे गूगल पर किसी भी चीज के बारे में सर्च करना आसान हो सके। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं जो अपनी पंसद की चीजों के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं।
‘डिस्कसशन एंड फोरम’ लेबल वाले नए फीचर में विभिन्न लोकप्रिय फोरम का कंटेंट और ऑनलाइन चर्चा शामिल होगी। उदाहरण के लिए यदि आप एक बढ़ते परिवार के लिए सबसे अच्छी कारों की खोज करते हैं, तो अन्य वेब रिजल्ट के अलावा अब आपको फोरम पोस्ट के लिंक भी दिखाई देंगे, जिसमें लोगों की सलाह शामिल है। गूगल ने कहा कि अब से यूजर्स अगर किसी ऐसी चीज को सर्च करेंगे जिससे वह किसी के व्यक्तिगत एक्सपीरियंस से फायदा हो सकता है तो उनको एक नया फीचर दिखाई देगा।
यह फीचर आज से अमेरिकी यूजर्स के लिए के लिए शुरू होगा। गूगल का कहना है कि जैसा कि सभी सर्च फीचर की तरह हम वैल्यूबल लग रहा है और क्या भविष्य में इसे अपडेट कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि वे भाषा के बैरियर से बचने के लिए भी एक नए तरीका लेकर आ रही है। आप गूगल पर जब कुछ सर्च करते हैं तो आपको अपनी पसंदीदा भाषा में रिजल्ट दिखाई देते हैं। 2023 की शुरुआत में हम एक नया फीचर शुरू करेंगे जो लोगों को मशीनी ट्रासंलेशन का इस्तेमाल करके न्यूज तलाश करने में मदद करेगा।
उदाहरण के लिए अगर आप जानना चाहते हैं कि इस महीने की शुरुआत में 7 से अधिक तीव्रता वाले भूकंप से मेक्सिको के लोग कैसे प्रभावित हुए तो इस फीचर के जरिए आप अपनी पसंदीदा भाषा में लिखे गए न्यूज के अलावा मेक्सिको में पब्लिश हुई न्यूज रिजल्ट के लिए ट्रांसलेशन के जरिए देख सकेंगे। इतना ही नहीं इसके जरिए आप वहां के पत्रकारों की आधिकारिक रिपोर्टिंग भी पढ़ सकेंगे।
यह फीचर अंतरराष्ट्रीय न्यूज की तलाश करने वाले रीडर्स को अन्य भाषाओं की स्थानीय रिपोर्टिंग से जोड़ती है और ऑन-द-ग्राउंड कवरेज तक पहुंच प्रदान करती है। गूगल का कहना है कि वह अपने ट्रांसलेशन के काम को आगे बढ़ाते हुए मोबाइल और डेस्कटॉप पर न्यूज रिजल्ट को फ्रेंच, जर्मन और स्पेनिश में अंग्रेजी ट्रांसलेशन करने के लिए इस फीचर को लॉन्च करेंगे। कंपनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरे वेब से सबसे प्रासंगिक जानकारी सर्च करने में आपकी सहायता करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here