किरनापुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना ग्राम मंगोली कला के पास गोंदिया–सिवनी फोरलेन पर रात करीब 1:30 बजे हुई।
मृतक राहुल पिता आसाराम भूरे 30 वर्ष ग्राम दिग्धा थाना तिरोड़ी निवासी है। सभी घायलों को जिला अस्पताल बालाघाट में लाकर भर्ती किया गया जहां से गंभीर रूप से घायल साक्षी पिता दीनदयाल मेश्राम 22 वर्ष ग्राम हट्टा निवासी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में तन्नू पिता स्वरूप उके 21 वर्ष वार्ड नंबर एक साईं मंदिर के पास बूढी बालाघाट निवासी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस दुर्घटना में अन्य दो घायल मनीष नगपुरे और कार चालक रोहित बिसेन को मामूली चोटेंआई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज गोंडने 22 वर्ष ग्राम धापेवाडा बालाघाट निवासी। नागपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 11 अप्रैल की रात्रि में राज गोंडने और साक्षी मेश्राम को को नागपुर जाना था जिन्होंने बालाघाट से गोंदिया तक जाने के लिए रोहित बिसेन की कार किराए पर ली थी। इस कार में राज गोंडने साक्षी मेश्राम को गोंदिया तक छोड़ने के लिए उनके साथ तन्नू उके, मनीष नगपुरे, राहुल भूरे भी कार में गोंदिया तक जा रहे थे। रोहित बिसेन कार चला रहा था। कार के पीछे साक्षी मेश्राम तन्नू उके और राहुल भूरे बैठे थे। बालाघाट से गोंदिया तेज रफ्तार जा रही है। घिसरी नदी के पहले ही सागौनवन के पास फोरलेन से अचानक कार अनियंत्रित होकर उछल गई और सागौन के पेड़ से टकरा गई। यह सड़क दुर्घटना रात्रि 1:30 बजे हुई। जिसमें कार के पीछे बैठे साक्षी मेश्राम तन्नू उके घायल हो गए और राहुल भूरे कार पेड़ से टकराने से वह गेट में ही फंस गया था। घटना की सूचना मिलती ही डायल 112 के साथ ही रजेगांव पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाये। राहुल भूरे जो दब गया था और उसकी मौत हो चुकी थी उसे मुश्किल से बाहर निकालेऔर उसे भी जिला अस्पताल बालाघाट भिजवाये। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल साक्षी मेश्राम को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में तन्नू उके का इलाज किया जा रहा है। राज गोंडाने, मनीष नगपुरे और रोहित बिसेन को मामूली चोटे आई है। 12 अप्रैल को जिला अस्पताल पुलिस में राहुल भूरे का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया है कि राहुल भरे माता-पिता का इकलौता बेटा है जिसकी एक बहन है दोनों भाई-बहन बालाघाट में किराए से रहते थे राहुल जिओ टेलीकॉम कंपनी में काम करता था और उसकी बहन अर्पिता पढ़ाई करती थी। जिला अस्पताल पुलिस ने मर्ग डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु घटना स्थल से संबंधित पुलिस थाना किरनापुर भिजवा दी है। इस दुर्घटना की आगे जांच किरनापुर पुलिस द्वारा की जा रही है।










































