बालाघाट ग्रामीण थाना अंतर्गत गोंदिया रोड पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए इस दुर्घटना में अत्यधिक चोट लगने से घायल युवक रोहित विकास शांतिलाल पांचे 21 वर्ष ग्राम पिंडरई निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीं दुर्घटना में समीर पिता किशनलाल चौधरी 16 वर्ष ग्राम खोड़सिवनी थाना हट्टा निवासी को मामूली चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को 3:30 बजे करीब रोहित पाचे, समीर चौधरी के साथ बालाघाट से सालेटेका जा रहे थे। मोटरसाइकिल रोहित पांचे चला रहा था तभी गोंदिया रोड ग्राम खुरसोड़ीऔर कन्नड़ गांव के बीच रोहित की मोटरसाइकिल सामने जा रही मोटरसाइकिल के पीछे टकरा गई इस घटना में रोहित और समीर दोनो मोटरसाइकिल से गिरने से घायल हो गए वहीं सामने जा रही मोटरसाइकिल सवार भी मोटरसाइकिल सहित गिरा किंतु उसे मामूली चोट आई।। बताया गया है कि दोनों युवक घायल हालत में रोड किनारे पड़े हुए थे। उसी समय धर्मेंद्र सोनी बायपास रोड़ बालाघाट निवासी बालाघाट से लांजी जा रहे थे जिन्होंने घायल दोनों युवकों को अपनी कार से जिला अस्पताल आया। इस दुर्घटना में रोहित पाचे अधिक चोट लगने से गंभीर रूप से घायल है वही समीर चौधरी को मामूली चोटें आई है जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।
कन्नड़ गांव और खुरसोड़ी बीच घायल हालत में पड़े थे- धर्मेंद्र सोनी
धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि वह बालाघाट लांजी जा रहा था कन्हड़गांव और खुरसोड़ी के बीच दोनों युवक घायल हालत में पड़ी हुई थी एंबुलेंस का इंतजार किया किंतु नहीं आने पर दोनों को अपनी कार में जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया। दुर्गा का दुर्घटना के संबंध में श्री सोनी ने बताया कि इनकी मोटरसाइकिल सामने जा रही मोटरसाइकिल के पीछे टकराने से दुर्घटना हुई है।










































