ग्राम कोसमी में पुलिस बल पर पथराव करने वाले और तीन पत्थरबाज गिरफ्तार

0

बालाघाट पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाली दमाहे के निधन के बाद आक्रोशित उनके समर्थकों द्वारा पुलिस बल पर हमला पथराव करने के मामले में ग्रामीण पुलिस ने और तीन पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया तीनों पत्थरबाज जिनमें पवन पिता रेखलाल डहारे 20 वर्ष, प्रकाश पिता चैनलाल लिल्हारे 21 वर्ष और संगीत पिता धनतलाल नगपुरे 27 वर्ष सभी ग्राम कोसमी निवासी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है। इस मामले में 16 पत्थरबाज पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ज्ञात हो कि यह घटना पिछले वर्ष 3 मार्च की रात्रि 10:30 बजे ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कोसमी के हनुमान चौक में घटित हुई थी। जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाली दमाहे के शव को गोंगलई से कोसमी लाया गया। उनके आक्रोशित समर्थकों द्वारा कोसमी के पीपल चौक में टायर जलाकर चक्का जाम करने की कोशिश की गई थी। आवागमन अवरुद्ध होने पर पुलिस बल ने डाली दमाहे के समर्थकों को भगाया ।इस दौरान डाली दमाहे के समर्थकों और पुलिस बल के बीच झड़प हो गई और डाली दमाहे के समर्थकों ने लाठी-डंडे से लैस होकर के पुलिस बल पर पथराव कर दिए। किए गए पथराव में नगर पुलिस अधीक्षक अपूर्व भलावी सहित अन्य पुलिस कर्मचारी घायल हो गए थे। इस मामले में नामजद 6 सहित 150 पत्थरबाजों के विरुद्ध धारा 307 147 148 149 353 332 109 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पिछले माह ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में 16 पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया ।19 अप्रैल को ग्रामीण पुलिस ने ऊक्त तीन पत्थरबाजों को गिरफ्तार करके बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिए जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here