पदमेश न्यूज़, बालाघाट। ग्रामीण थाना नवेगांव के अंतर्गत आने वाले सरेखा बंदरझरिया रेलवे ट्रैक पर शनिवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक यात्री ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक का नाम परसवाड़ा, लिंगा निवासी 27 वर्षीय विवेक उर्फ गोल्डी पिता सुंदरलाल बिसेन बताया गया है।जिसकी जानकारी मिलने पर नवेगांव पुलिस द्वारा मौके स्थल पर पहुचकर मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्यवाही की गई, वहीं शव बरामद कर शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। हालांकि यहां मौत कैसे हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है जहां कोई इसे आत्महत्या तो कोई इसे महज एक घटना बता रहा है। फिलहाल नवेगांव पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्लंबर व ड्राइविंग का काम करता था गोल्डी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक गोल्डी बिसेन प्लंबर और ड्राइविंग का काम करता था वह प्रतिदिन की तरह 7 फरवरी को घर से काम करने के लिए निकला हुआ था, लेकिन देर शाम तक वह वापस घर नही पहुँचा।बताया गया कि परिजनों को रात करीब 8 बजे नवेगांव पुलिस ने फोन कर बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ट्रैक में गोल्डी मृत अवस्था में पड़ा था।हालांकि युवक की मौत, आत्महत्या है या हादसा, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
गोंदिया से जबलपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आया था युवक
बताया गया कि शनिवार की शाम गोंदिया से चलकर बालाघाट से होकर जबलपुर की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 51708 की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।जहा ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पर कट चुके थे।उसकी मोटरसाइकिल रेलवे ट्रेक घटना स्थल के पास में ही खड़ी थी।जहा ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना नवेगांव ग्रामीण थाना अंतर्गत बंदरझिरिया के पास 7 फरवरी की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।उधर पुलिस द्वारा हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हादसा कैसे हुआ जानकारी नही है-परिजन
परिजनों ने बताया कि विवेक किसी तरह से परेशान नहीं था,वह रेलवे ट्रेक पर क्यो गया, उसकी कैसे मौत हुई है इसकी जानकारी नही है। फिलहाल, किस वजह से युवक गोल्डी ट्रेन की चपेट में आया है या फिर उसने आत्महत्या की है यह पुलिस जांच के दौरान ही पता चल पाएगा।
हादसा कैसे और क्यो हुआ इसकी जानकारी नही है-रितेश
इस पूरे मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान मृतक के भाई रितेश बिसेन ने बताया कि कुछ समय से विवेक काम धंधा छोड़कर घर पर ही था। उसे नहीं पता कि भाई, रेलवे ट्रेक पर कैसे पहुंचा। भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना, उसे फोन से मिली थी। जिसके बाद, शव को पुलिस ने जिला अस्पताल लाया है।हादसा कैसे और क्यो हुआ इसकी जानकारी नही है
मामले की जांच जारी है- अमित अग्रवाल
वही मामले को लेकर दूरभाष पर की गई चर्चा के ग्रामीण थाना नवेगांव प्रभारी अमित अग्रवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के बंदरझिरिया में रेलवे ट्रेक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद शव का पीएम जिला अस्पताल में कराया गया है। फिलहाल, अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।








































