ग्वालियर में स्टेज से उपहार के लिफाफों व जेबरों का बैग चोरी, घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद

0

संगम वाटिका में शुक्रवार की रात को आयोजित शादी समारोह में स्टेज पर चल रहे फोटो सेंशन के दौरान बैग चोरी चला गया। चोरी गए बैग में दो लाख्र से अधिक की कीमत का माल था। बैग चोरी जाने से समारोह में हड़कंप मच गया। पुलिस पड़ताल के लिए वाटिका में पहुंच गई। स्टेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बैग उठाकर अपने कैरी बैग रखते हुए नजर आया है। अब तक शादी समारोह में बच्चे चोरी करते थे। पहली बार बैग किसी युवक ने चोरी किया है। झांसी रोड थाना पुलिस ने हर्ष बंसल की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। शादी समारोह से निरंतर चोरी की वारदातें हो रहीं हैं, पुलिस अब तक इन चोरों को पकड़ नही पाई है।

सिटी सेंटर निवासी हर्ष बंसल व्यवसाई हैं। शुक्रवार को उनके भाई माधव बंसल का विवाह समारोह एजी आफिस में संगम वाटिका में आयोजित किया था। शादी समारोह में नाते-रिश्तेदार व परिचित नव वर-वधु के आशीर्वाद देने के लिए आए थे। रात में स्टेज पर फोटो सेंशन चल रहा था। रिश्तेदार शादी को स्मृतियों को संजोने के लिए वर-वधु के फोटो खिचवा रहे थे। बड़े होने के नाते हर्ष बंसल के हाथ में रुपयों व गहनों का बैग था। स्टेज पर नजदीकी रिश्तेजार उन्हें अपने साथ फोटो खिंचवाने के लिए अपने साथ स्टेज पर ले गए।

स्टेज से बैग चोरी- हर्ष बंसल ने फोटो खिचवाते समय हाथ का बैग स्टेज के पीछे रख दिया। बमुश्किल तीन से चार मिनिट बाद ही उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो बैग गायब था। वे बैग चोरी जाने से अवाक रह गए। बैग चोरी जाने से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। नाते-रिश्तेदार बैग चोर को तलाशने लगे। चोरी गए बैग में 50 हजार रुपये निजी, वर-वधु के उपहार के आए लिफाफे व कुछ गहने थे। बैग में दो लाख रुपये की कीमत का सामान था। बैग चोरी जाने की सूचना झांसी रोड थाना पुलिस को दी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ युवक– पुलिस ने सबसे पहले स्टेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बैग चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। 20 से 22 वर्ष का स्मार्ट से युवक ने स्टेज के पीछे से बैग उठाकर अपने कैरीबैग में रख लिया और चलता बना। पुलिस फुटेज से बैग चोर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

अब तक बच्चे चोरी करते बैग- शादी समारोह में से बैग चोरी की निरंतर वारदातें हो रहीं हैं। अब तक ट्रेंड तक शादी समारोह में चोरी करने के लिए के 10 से 12 साल के बच्चों का उपयोग किया जाता था। पुलिस ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि राजगढ़ की गैंग इस तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देती है, लेकिन पुलिस अब तक इस गैंग को पकड़ नहीं पाई हैं।

कहां है आलमारी, गार्डन संचालकों ने किए सुरक्षा के इंतजाम- साहलग शुरू होने के बाद लगातार शादी समारोह में से चोरी की वारदातों के बाद एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने शहर के गार्डन संचालकों की बैठक ली थी। इस बैठक में लाखों रुपया देकर गार्डन किरायेपर लेने वाले लोगों व उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी गार्डन संचालकों की है। यह बात पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से उन्हें बता दी थी।

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने यह तय किया था

1- गार्डन संचालक स्टेज के पास एक आलमारी रखेंगें। इसकी चाबी आयोजक को देंगें। ताकि वह कीमती सामान इस अालमारी रख सकेंगें, लेकिन आज तक किसी भी गार्डन संचालक ने आलमारी की व्यवस्था नहीं की है।

2- गार्डन काम करने के लिए आने वाले हलवाइ, सजावट करने वाले, कैटरिंग वालों के फोटो सहित उनका पूरा बायोडाटा लेकर सुरक्षित रखेंगें- यह व्यवस्था आज तक लागू नहीं हुई है।

3- गार्डन के सामने ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए अपना स्टाफ रखेंगें। किसी गार्डन संचालक ने पुलिस के नियमों को सुनकर एक का भी पालन नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here