बालाघाट /
भरवेली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का एक मामला सामने आया। 15 एवं 16 मार्च की दरमियानी रात यह घटना उस समय हुई जब यह 45 वर्षीय महिला अपने घर में सो रही थी। इस महिला के द्वारा रिपोर्ट करने के ठीक बाद ही भरवेली पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति संतोष उर्फ कपाला पिता तिलक चंद नेवारे 29 वर्ष ग्राम छोटा हीरापुर थाना भरवेली निवासी है। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 45 वर्षीय महिला मजदूरी करती है और वह 15 साल से अपने दूसरे पति के साथ किराए से रहती है। जिनकी कोई संतान नहीं है। वह संतोष उर्फ कपाला नेवारे को पहचानती है। 15 मार्च की रात 9:00 बजे यह महिला अपने पति के साथ खाना खाकर सो रही थी। गर्मी के कारण दरवाजा अध खुला रख दिए थे और लाइट बंद थी। तभी रात 11:30 से 12:00 के बीच जब यह महिला गहरी नींद में सो रही थी।तभी एक व्यक्तिअंधेरे का फायदा उठाकर घर मे घुस गया और इस महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा था । महिला चिल्लाई आवाज सुनकर उसका पति उठा और उस व्यक्ति का हाथ पकड़ लिया जिसके बाद इस महिला ने अपने पति के साथ इस व्यक्ति को पकड़ कर घर से खींचकर बाहर रोड पर खंबे के लाइट में लाये। देखे यह व्यक्ति पड़ोस में रहने वाला संतोष उर्फ कपाला था। मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई थी।तभी संतोष उर्फ कपाला इस महिला झटका मारकर फरार हो गया। 16 मार्च को यह महिला रिपोर्ट करने के लिए भरवेली पुलिस थाना पहुंची। भरवेली पुलिस ने इस महिला द्वारा की गई रिपोर्ट पर संतोष उर्फ कपाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किये। और थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पन्द्रों के मार्गदर्शन पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष उर्फ कपाला की खोजबीन शुरू की ।शाम के समय सूचना मिली कि संतोष उर्फ कपाल अपने घर में है। भरवेली की पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उसे घर में ही पकड़े। जिसे गिरफ्तार करके 17 मार्च को बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिए। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।










































