2 दिन पहले बैहर रोड उकवा से आगे परसा टोला और रामाटोला के बीच ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में घायल 4 महिला को बैहर से जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है। घायलों में सावित्री पति रवि पंच तिलक 30 वर्ष ग्राम पोंडी उकवा, काजल पति धनराज मानकर 28 वर्ष ग्राम सतौना गोंदिया , टेकन बाय पति गोरेलाल पंच तिलक 40 वर्ष ग्राम पोंडी उकवा, और ललिता पति शंकर पांचे 35 वर्ष ग्राम सरवाही थाना भरवेली निवासी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मार्च को ग्राम पोंडी उकवा में सुनई बाई की बेटी की शादी हुई थी। इस शादी मेंसुनई बाई के सभी रिश्तेदार शामिल हुए थे ।ग्राम कटंगी बैहर से बारात आई थी। 31 मार्च को दुल्हन विदा की गई थी किंतु 1 अप्रैल को कटंगी में दूल्हे के घर गर्मी हो जाने के कारण रिसेप्शन 2 अप्रैल को रखा गया था। ग्राम पोंडीसे एक ऑटो में करीब आधा दर्जन से अधिक पुरुष महिला बच्चों को लेकर रिसेप्शन में शामिल होने के लिए कटंगी जाने निकले थे। रात्रि 8:00 बजे करीब उकवा से बैहर रोड पर स्थित परसा टोला और रामाटोला के बीच बैहर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे आईसर ट्रक ने 7 मवेशियों को अपनी चपेट में लेते हुए ऑटो को ठोस मार दिया । ट्रक की ठोकर से ऑटो में सवार 9 लोग घायल हो गए ।सभी घायलों को बैहर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से तीन घायल को बालाघाट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और 3 अप्रैल को उक्त चार घायल महिला को बैहर से जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है ।जबकि अन्य 2 घायल बैहर के अस्पताल में भर्ती है।










































