ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खुरसोडी में शराब में धुत एक व्यक्ति ने अपने पत्नी के चरित्र पर शक उसे खेत में ही हाथ बुक्के और लकड़ी की पटिया से मारपीट कर घायल कर दिया।
घायल महिला श्रीमती घनेश्वरी पति वीरेंद्र बनोटे 29 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घनेश्वरी का मायका ग्राम बेनेगांव का है। 6 वर्ष पहले ही धनेश्वरी की शादी वीरेंद्र बनोटे ग्राम खुरसोडी निवासी के साथ हुई है। जिनके दो बच्चे हैं। वीरेंद्र बनोटे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता है और वह खेती किसानी करता है। बताया गया है कि वीरेंद्र बनोटे शराब पीने का आदी है और वह अपने पत्नी घनेश्वरी के चरित्र पर शक उसे मारपीट कर परेशान करते रहता था। वीरेंद्र बनोटी के परिवार में उसके माता-पिता और भाई लोग हैं। जिन्होंने इस वर्ष रबी की फसल लगाई है और अभी रबी की फसल की रोपाई चालू है। 15 फरवरी को 3:00 बजे करीब घनेश्वरी बाई अपने खेत में अन्य मजदूरों के साथ खार खोद रही थी। परिवार के अन्य लोग भी खेत में काम कर रहे थे। तभी वीरेंद्र बनोटे शराब पीकर खेत में आया और अचानक की अपनी पत्नी घनेश्वरी को। उसके चरित्र पर शक कर उसे अश्लील गंदी गालियां देते हुए हाथबुक्के मारकर गिरा दिया। और खेती में ही घसीट घसीट कर पटिया से मारपीट किया और मारपीट करने से घनेश्वरी घायल हो गई थी। परिवार के लोगों ने बीच बचाव किये।जिसके बाद घायल घनेश्वरी को 108 एंबुलेंस से










































