क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीतने वाले खिलाड़ी मैदान पर लगातार मेहनत करते हैं। इसके साथ ही जिम में भी खूब पसीना पहाते हैं। इसी की बदौलत कभी आपको उड़ते हुए रविन्द्र जडेजा दिखाई देते हैं तो कभी रोहित का बल्ला अकेले 200 रन बना देता है। भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए ये खिलाड़ी बचपन से ही मेहनत करने लगते हैं और इसी वजह से उनकी पढ़ाई ज्यादा नहीं हो पाती है। अधिकतर भारतीय खिलाड़ी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नियां उतनी ही क्वालिफाइड हैं। यहां हम बता रहे हैं कि किस खिलाड़ी की पत्नी कितना पढ़ी लिखी है।