चुभन दे रही भीषण गर्मी धूप के थपेडो ने किया जिना मुहाल

0

जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार उछाल देखा जा रहा है।लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसी तापमान ने जिले वासियों को हलाकान कर रखा है। जिसके चलते लोग अब रात दिन कूलर और पंखे के बिना नहीं रह रहे हैं। अब दिन और रात दोनों गर्म होने लगे हैं।मंगलवार को पूरा दिन चली गर्म हवाओं के बीच शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार की तरह बुधवार को भी नगर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है।लगातार बढ़ते जा रहे इस तापमान के चलते जिले भर मे भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। वही मौसम विभाग ने नौतपा तक मौसम के कुछ इसी तरह बने रहने की बात कहते हुए मध्य नौतपा में इस भीषण गर्मी से राहत मिली संभावना जताई है

भीषण गर्मी ने किया जीना मुहाल एहसास
शहर का तापमान इन दिनों सातवें आसमान पर है और रोजाना ही तापमान में वृद्धि देखी जा रही है इस चिलचिलाती धूप से निजात पाने के लिए लोगो को चश्मा,टोपी गमछा आदि का सहारा लेना पड़ रहा हैं तो वहीं दुपट्टे से सर बाधकर ही लोग अपने घर से बाहर निकल रहे हैं। जबकि ज्यादातर लोग दोपहर के वक्त अपने घरों या दफ्तर में दुबककर रहने के लिए मजबूर हैं।वही दोपहर के वक्त जिले भर के विभिन्न मुख्य मार्गो में सन्नाटा सा छाया रहता है और लोग सड़कों के किनारे लगे वृक्ष की छाया में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। हालांकि शाम 4 बजे के बाद धूप कम होने पर शहर की सड़कों, बस स्टैंड, सहित बाजारों व अन्य स्थानों में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर कहा जाए तो यहां भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है

पेयजल की बढ़ी मांग
जैसे-जैसे तापमान में इजाफा हो रहा है वैसे वैसे शहर में शीतल पेयजल की मांग बढ़ने लगी है इसमें कोल्ड ड्रिंक, ठंडी पानी बोतल, पानी पाउच, ठंडाई, मॉकटेल सहित अन्य शीतल पेय जल की मांग में इन दिनों काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है साथ ही शहर के शासकीय अर्थशास्त्री व निजी कार्यालयों में पानी केन की मांग में एक बार फिर इजाफा हो चुका है।

कूलर खास और देसी फ्रिज की बढी मांग
भीषण गर्मी शुरू होते ही जिले भर में कूलर की खस और देसी फ्रिज ठंडे घड़े की मांग काफी बढ़ गई है तापमान में रोजाना हो रही बेहताशा वृद्धि को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों में देसी फ्रिज कहे जाने वाले लाल, काले मटके, सुराही सहित कूलर में लगने वाली खस में बिक्री में थोड़ा उछाल आता नगर आ रहा है।इस भीषण गर्मी को देखते हुए पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कूलर खस और ठंडे मटको के दामों में मामूली इजाफा देखा जा रहा है शहर के विभिन्न चौक चौराहों दुकानों में मटके विभिन्न चौक चौराहों में लगी दुकानों में मटके 130 से लेकर 150 रु तक बेचे जा रहे हैं तो वही कुलरो में लगने वाली खस के दाम 130 से 150 रु तक बेचे जा रहे हैं ।

कई क्षेत्रों में गहराया जल संकट
आग उगल रहे सूरज और हलाकान करने वाली गर्मी से जिला के कई ग्रामीण अंचलों में जल संकट गहरा गया है ग्रामीण क्षेत्र में जहां नदी,कुआ, तालाब का जलस्तर गिरने लगा है तो वहीं कई हैंडपंप पानी की जगह खाली हवा फेक रहे है।जिलें कें ऐसे कई ग्रामीण इलाके है।जहां जल संकट की स्थिति निर्मित होने लगी है।

मरीजों की संख्या में हुई वृद्धि
चुभन दे रही भीषण गर्मी, धूप के थपेड़े और जिले भर में चल रही गर्म हवाओं के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और लोग बुखार, उल्टी, दस्त सिर दर्द सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायत लेकर शासकीय व निजी अस्पताल पहुंचने लगे हैं साथ ही अस्पतालों में रोजाना ही मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here