अपने साथियों के साथ चोरी से मछली मारने गए एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना रूपझर थाने की डोरा पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम रैयतवाड़ी के मोहगांव तालाब में हुई।
मृतक व्यक्ति कन्हैया उईके 45 वर्ष रैयतवाड़ी मोहगांव निवासी है जिसकी लाश घटना तीन फिन बाद तालाब से बरामद की गई और पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया उईके मूल रूप से बैगा नगरी बैहर का रहने वाला है। करीब 15 वर्षों से कन्हैया लाल अपने परिवार के साथ रैयतवाड़ी मोहगांव में रहकर गांव की गाय भैंस चरवाह था। जिसके परिवार में पत्नी दो बेटे और एक बेटी है। बताया गया है कि मोहगांव तालाब मछुआ समिति का है।
23 जनवरी की रात्रि 11 बजे कन्हैया उईके अपने बेटे राजेश उईके , भाई विदेशसिह उईके और धरम परते उर्फ किडरू के साथ मोहगांव तालाब में चोरी से मछली मारने गए थे। उस समय कन्हैया शराब पिए हुए था जो जाल लेकर तालाब में उतरा
और बाकी लोग तालाब की पार के ऊपर खड़े होकर देखरेख में खड़े थे।
बताया गया कन्हैया तालाब के कुछ दूर जाने पर अचानक लापता हो गया जो पार में खड़े लोगों को दिखाई नहीं दे रहा था। आवाज देने पर भी कोई आवाज नहीं आ रही थी तब पार में खड़े लोग समझे कि कन्हैया परेशान करने के लिए तालाब से निकल गया। इस संबंध में कन्हैया के परिवार के लोग भी तालाब में आ गए कन्हैया की खोजबीन किए किंतु कन्हैया नही मिला।
जिसके गुम होने की रिपोर्ट 25 जनवरी को डोरा पुलिस चौकी में की गई थी। जिसके बाद कन्हैया की तालाब में खोजबीन की गई किंतु लाश नहीं मिली। 27 जनवरी को कन्हैया की लाश तालाब में देखी गई।










































