नगर के लालबर्रा रोड स्थित गुरुनानक धर्मशाला के सभाकक्ष में 2 जुलाई को छिपा क्षत्रिय समाज सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। वहीं वरिष्ठ नागरिकों का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया और जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित जनों ने कहा कि समाज को यदि आगे बढ़ाना है तो उसका एक मूल मंत्र है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने बालक बालिकाओं को उच्च शिक्षा की ओर लेकर जाये। जिससे कि वह शिक्षित हो क्योंकि शिक्षित छात्र छात्रा जब समाज में होंगे तो समाज स्वयं प्रगति करेगा क्योंकि शिक्षा से हमारा जीवन स्तर ऊंचा उठेगा शिक्षा एक ऐसी चीज है जिससे समाज का प्रत्येक व्यक्ति बड़े से बड़े पद को प्राप्त कर सकता है और जब समाज में शिक्षित व उच्च पदों पर आसीन व्यक्ति समाज का प्रतिनिधित्व करेगी तो स्वयं समाज आगे बढ़ेगा। जिसके लिए हम सभी को सदैव प्रयासरत रहना है और एकता बनाए रखें ताकि जीवन में प्रगति एकता के साथ ही संभव है साथ ही अन्य प्रकार के विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। पद्मेश से चर्चा में आशीष राठौर ने बताया कि छिपा क्षत्रिय समाज जिला स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाना है साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिले में बहुत पतली समाज हमारी है ऐसे में सभी का मिलना बहुत कम हो पता है जिसके लिए इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं ताकि लोगों का आपसे मिलन समारोह भी हो सके। श्री राठौर ने बताया कि यह कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया जा रहा है। समाज को यही संदेश है कि वह आपस में मिलजुल कर रहे ताकि समय पर एक दूसरे के काम आ सके। इस अवसर पर नरेश चौहान प्रकाश बैस किशोर जूम्भारे खगेंद्र चूरहे रामभरोस राकड़े अमृतपाल रकसिया आनंद चूरहे रामू रायचंद दीपक बिलोरिया आशीष राठौर गणेश चुरहे मुकेश जुम्भारे कपिल चुरहे मुन्ना सिसोदिया सागर राठौर राहुल जुम्भारे अशोक जुम्भारे रितेश जुम्भारे सचिन बिलोरिया राधे लाल चुरहे अनमोल चुरहे चितरंजन बाँसपाल नवनीत चुरहे संदीप सोनपुर अनिल बाँसपाल नेकचंद राखडे लकेश बाँसपाल यशवंत बैस अंकित बैस दिलेर बिलोरिया सही तानी छिपा छत्रिय समाज संगठन के पदाधिकारी सदस्य सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।










































