वन विभाग के उड़नदस्ता ने की कार्यवाही करते हुए 24 फरवरी को मॉयल लिमिटेड भरवेली की जांच के दौरान मॉयल सीमा से लगभग 400 मीटर के दायरे के क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगभग 150 बोरी तथा काफी मात्रा में ढेर बनाकर मैंगनीज़ अवैध रूप से छिपा कर रखी हुई सामग्री जब्त की।
मॉयल सीमा से लगे बीट पायली के कक्ष क्रमांक-666 में विभिन्न स्थानों पर जी.आई. तार झाड़ियों के बीच में पड़ा हुआ पाया गया, जो मॉयल सीमा से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है। इस तार से अवैध शिकार होने की संभावना प्रतीत होती है। उड़नदस्ता वनवृत्त बालाघाट द्वारा प्राप्त मैंगनीज़ एवं तार की जप्ती की कार्यवाही कर परीक्षेत्र सहायक गांगुलपारा को सुपुर्द कर विधिवत कार्यवाही की गई है।










































