जिला पुलिस बल के जवानों ने परेड को दी सलामी

0

नगर के पुलिस लाइन में मनाए जा रहे पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डीआईजी अनुराग शर्मा की प्रमुख उपस्थिति में जिला पुलिस बल के जवानों ने परेड कर उन्हें सलामी दी।

परेड कमांडर आर आई वाईकर के नेतृत्व में यातायात और महिला पुलिस बल सहित 8 प्लाटून दल, पुलिस बैंड, स्वान दल, ने परेड की प्रस्तुति देकर डीआईजी अनुराग शर्मा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को सलामी दी ।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परेड में शामिल प्लाटून दलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर की गई चर्चा के दौरान डीआईजी अनुराग शर्मा ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के तहत पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे जिला पुलिस कार्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसडीओपी कार्यालय सहित विभिन्न थानों का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लेंगे वे इस बात का निरीक्षण करेंगे कि पुलिस की परंपरागत रूप से कार्य प्रणाली के अनुरूप विभिन्न जगहो कार्य हो रहा है या नहीं ,नियम अनुसार कार्य किए जा रहे हैं या नहीं और रिकार्डो का ठीक से संग्रहण किया जा रहा है या नहीं। इस बात की जानकारी लेने के पूर्व उन्होंने  पुलिस स्थापना दिवस के पहले दिन परेड का निरीक्षण किया है।

जिसमें विभिन्न थानों से आए जवान शामिल हुए हैं आज किए गए इस निरीक्षण में परेड का स्तर संतोषजनक रहा है। पुलिस लाइन में आयोजित परेड निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुपरवाइजर ऑफिसर आईजी, डीआईजी, विभिन्न थानों से पहुंचे थाना प्रभारी सहित जिला पुलिस बल,महिला पुलिस बल,स्वान दल यातायात  के जवान शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here