11 फरवरी 2022 को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 36 मरीजों के सैंपल कोरोना पाजेटिव आये हैं। पूर्व में कोरोना पाजेटिव आए 91 मरीजों के ठीक हो जाने पर 11 फरवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या अब 282 हो गई है। इन सभी मरीजों का होम आईसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 282 हो गई है। जिले में 11 फरवरी 2022 तक कुल 11 हजार 343 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 10 हजार 991 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
11 फरवरी को कोरोना पाजेटिव आये मरीजों में बालाघाट नगरीय क्षेत्र का 01 व ग्रामीण क्षेत्र के 05, बिरसा ग्रामीण क्षेत्र के 05, किरनापुर क्षेत्र के 05, वारासिवनी ग्रामीण क्षेत्र के 02 व नगरीय क्षेत्र का 01, बैहर ग्रामीण क्षेत्र का 01,लांजी ग्रामीण क्षेत्र का 01, कटंगी ग्रामीण क्षेत्र का 01 एवं परसवाड़ा क्षेत्र के 14 मरीज शामिल है।
कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए बालाघाट जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगायें और दो गज की सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करें। भीड़ वाले स्थानों एवं कार्यक्रमों में जाने से बचें।










































